Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News Today: लाडवा में महिला ने किया सुसाइड, कनपटी पर तमंचा लगातार मारी गोली, उपचार के दौरान मौत

0 minutes, 5 seconds Read

Woman Suicide in Ladwa Hisar News Today

Hisar News Today: हिसार जिले के गांव लाडवा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अज्ञात परिस्थितियों में अपनी कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मार ली। खून से लथपथ हालत में गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव लाडवा निवासी दिलावर सिंह खेती बाड़ी का काम करता है। दिलावर सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल ली हुई है और वह अक्सर घर में ही रखी रहती है। मंगलवार को दिलावर सिंह और उसका बेटा किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे जबकि दिलावर सिंह की पत्नी दर्शन देवी घर पर ही अकेली थी। ( Hisar women Suicide News )

 

मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे पड़ोसियों को दिलावर सिंह के घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दिलावर सिंह की पत्नी दर्शन देवी खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई है। उन्होंने तुरंत ही दर्शन देवी को गंभीर हालत में हिसार के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां पर बुधवार दोपहर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

दिलावर सिंह के पड़ोसी ने बताया कि जिस समय यह वारदात घाटी उसे समय दिलावर सिंह के घर में उसकी पत्नी दर्शन देवी के अलावा कोई नहीं था। महिला दर्शना देवी द्वारा अपनी कनपटी पर खुद ही गोली मारकर सुसाइड किया है। आज पड़ोस के लोगों और परिजनों ने बताया कि दर्शन देवी पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और उसका उपचार भी करवाया जा रहा था।

 

इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने घर में अकेला देखकर अपने पति की परिवार निकाली और खुद कनपटी पर लगाकर गोली मार कर सुसाइड कर लिया। हिसार सदर थाना पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम को उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *