Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद क्षेत्र में युवक की हत्या मामले में हिसार अदालत ने सुनाई सजा

0 minutes, 3 seconds Read

youth was murdered in Narnaund area, hisar court pronounced the sentence

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार जिले के गांव मदनहेड़ी के अरविंद की गोली मार हत्या करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हिसार निशांत शर्मा की अदालत ने दोषी रामकेश को उम्रकैद की सजा सुनाई। दोषी पर एक लाख 75 हजार रुपये जुर्माना लगाया। दूसरे दोषी संदीप उर्फ बच्ची को सात साल की सजा सुनाई और 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

नारनौंद थाना में 22 अगस्त 2016 गांव मदनहेड़ी निवासी कमल ने केस दर्ज करवाया था कि वह सुबह 10 बजे घर के बाहर सफाई का काम कर रही थी। बेटा अरविंद और उसका दोस्त संदीप के अलावा चार- पांच युवक पड़ोसी इंद्र सिंह के घर के बाहर खड़े थे। उसी समय तीन युवक मुंह पर काला कपड़ा बांध बाइक पर आए। युवकों ने आते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।

एक गोली संदीप को और एक गोली उसके बेटे अरविंद को लगी। युवकों ने एक फायर उसकी तरफ भी किया वो गोली उसके हाथ पर लगी। इसके बाद युवक फरार हो गए। तीनों को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। अरविंद की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer