Verification: eefe237ed2c24d7f

Rewari News: ठोठवाल गांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या, खेत में मिला खून से सना शव

0 minutes, 31 seconds Read

Elderly man stabbed to death in Rewari Thothwal village

Rewari News : रेवाड़ी जिले गांव ठोठवाल में एक बुजुर्ग की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। हालांकि हत्या किसने और क्यों की यह अभी पता नहीं चल पाया है। बुजुर्ग अपने घर से बाइक लेकर गांव में ही ताश खेलने के लिए निकला था। उसके याद नहीं लौटा। बुधवार की सुबह उसका शव खेत में मिला। सूचना के बाद रामपुरा थाना प्रभारी विद्या सागर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

गांव ठोठवाल के रहने वाले 62 वर्षीय बीर सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते थे। बेटे रवि के अनुसार, पिता बीर सिंह सुका खेतीबाड़ी का काम निपटाने के बाद ताश खेलने के लिए चले जाते थे। मंगलवार की सुबह 10 बजे भी बाइक लेकर ताश खेलने की बात कहकर निकले थे, लेकिन रात तक वापस नाहीं आए तो उन्होंने रामपुरा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रात में ही बीर सिंह की तलाश शुरू की। सुबह बीर सिंह का शव उसके खेत से बरामद हुआ।

गले पर चाकू से तीन से चार वार किए, पुलिस ने दर्ज किया केस

उसकी गर्दन पर चाकू से तीन-चार वार किए गए थे। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ में बेटे रवि ने बताया कि उनके परिवार या पिता की किसी से दुश्मनी नहीं थी। हालांकि बीर सिंह की हत्या किसने और क्यों की यह उन्हें भी मालूम नहीं है।

 

बीर सिंह की हत्या हुई है। उस्पर चाकू से वार किया गया है। बेटे रवि की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव के कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जल्द ही बीर सिंह की हत्या करने वालों को पकड़ा जाएगा।

  • विद्या सागर, बाना प्रभारी, रामपुरा

Hansi Police : हांसी पुलिस का झूठे शिकायतकर्ताओं पर शिकंजा, SP ने दिए सख्त निर्देश,

 

प्राइवेट हॉस्पिटल में 10 साल की मौसम बच्चों के साथ दुष्कर्म का प्रयास,

प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी में शिक्षा विभाग, आरटीआई के तहत सीटों का हवाला नहीं देने वाले निजी स्कूलों पर लटकी तलवार,

हिसार में छात्रों पर लाठी चार्ज के बहाने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस के बने शिक्षण संस्थानों को भी नहीं संभाल पा रही भाजपा सरकार

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *