student from Narnaund area was raped on the pretext of marriage, the student became pregnant, a case has been registered against a youth from Jind district
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
नारनौंद की खबर: हिसार जिले के गांव की रहने वाली और 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। स्कूल में चक्कर आने के कारण नाबालिग को जब अस्पताल में लेकर गए तो उसके गर्भवती होने का पता परिजनों को चला। नारनौंद थाना पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित एक अन्य महिला आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
नाबालिग की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी क्षेत्र के एक गांव के एक स्कूल की 12 वीं कक्षा में पढ़ती है। 15 मई को उसकी बेटी को स्कूल में चक्कर आ गया और वह गिर गई थी। जब वो छात्रा को इलाज के लिए एक अस्पताल में लेकर गए तो डॉक्टर ने नाबालिग को गर्भवती बताया। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने नाबालिग छात्रा से पूछा तो उसने बताया कि जींद जिले के गांव करेला निवासी शंकर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।
दुष्कर्म की बात छात्रा के घर वालों को बताने पर आरोपी ने खुद की जान ले लेने की धमकी दी थी। वहीं छात्रा के गर्भवती होने का पता चलते ही शंकर की चाची ने उसको गर्भ गिराने की गोली खिलाने की बात भी कही थी।
ये खबरें भी पढ़ें:-
खेत में रखवाली करने गए युवक की हत्या, हत्यारा दोषी करार ,
Haryana News Today : हरियाणा के स्कूल में छात्र को अध्यापक ने बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज,

