खेत में रखवाली करने गए युवक की हत्या, हत्यारा दोषी करार

0 minutes, 11 seconds Read

young man who went to guard the fields was murdered; the murderer was found guilty in Hisar court 

सरसौद गांव में युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी दोषी करार

हरियाणा न्यूज टूडे सुनील कोहाड़।

 हिसार की ताजा खबर : बरवाला के गांव सरसौद में खेत की रखवाली करने गए युवक प्रदीप की कस्सी से वार करके हत्या करने के मामले में आरोपी नवीन को एडीएसजे अमित सहरावत की अदालत ने दोषी करार दिया है। उसकी सजा पर फैसला 21 मई को सुनाया जाएगा।

अदालत में चले अभियोग के अनुसार सरसौद वासी राजबीर की शिकायत पर मई 2021 में बरवाला थाना में केस दर्ज हुआ था। राजबीर ने बताया था कि उसकी एक बेटी शादीशुदा है जबकि बेटा प्रदीप अविवाहित था। बेटा रात को खेत में फसल की पशुओं से रखवाली करने के लिए झोपड़ी में सोता था। 30 मई 2021 की शाम को रात साढ़े 8 बजे प्रदीप खाना खाकर खेत में सोने चला गया था। कई बार भतीजा अनिल भी चला जाता था।

 देर रात करीब एक बजे भतीजा अनिल खेत में चक्कर लगाने गया था। वहां जाकर देखा कि सरसौद वासी नवीन कस्सी से प्रदीप के सिर व गर्दन आदि हिस्से पर वार कर रहा था। तब प्रदीप चारपाई से नीचे गिर गया था। तब दौड़कर नवीन को पकड़ने की कोशिश की थी जो वहां से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। प्रदीप की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई।

ये खबरें भी पढ़ें:-

खट्टर के बयान पर कुलदीप के ’जस्टिफिकेशन’ से बिश्नोई समाज का चुनावी माहौल, हिसार, सिरसा लोकसभा सीट पर समीकरण बनाने बिगाड़ने में हो सकता है खेला ,

नारनौंद क्षेत्र की छात्रा से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, छात्रा हुई गर्भवती, जींद जिले के युवक के खिलाफ मामला दर्ज,

Road accident on Barwala Agroha road: बरवाला अग्रोहा रोड़ पर सडक़ हादसा, नारनौंद क्षेत्र के युवक की मौत, दो घायल,

Haryana News Today :  हरियाणा के स्कूल में छात्र को अध्यापक ने बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज

Barwala News Today : पाबड़ा गांव में खेत में पानी लगाने गए बुजुर्ग व उसकी पुत्रवधू से मारपीट, मामला दर्ज

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *