Four rioters arrested for disturbing peace
रात को मोहल्ले में निकाल रहे थे गालियां
हरियाणा न्यूज सिरसा : शहर में रात को हुड़दंगबाजी कर शांति भंग कर रहे चार युवकों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। चारों युवकों के खिलाफ शहर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात को शहर के प्रीत नगर मोहल्ले में चार युवक आपस में गाली-गलौज और हाथापाई करने लगे। जिससे मोहल्ला वासी परेशान हो गए और उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर कॉल करके दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हुड़दंगी बाजी कर रहे चारों युवकों को दबोच लिया। युवकों की पहचान गुलाब उर्फ गुल्लू निवासी गांव कुताना, कपिल निवासी अग्रसेन कॉलोनी सिरसा, सुनील कुमार उर्फ सीटू निवासी प्रीत नगर व भूपेंद्र सिंह निवासी जंडीवाली गली खन्ना कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस चारों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। जांच अधिकारी एएसआई कप्तान सिंह का कहना है कि आरोपी युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 160 के तहत केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार दोपहर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।