student preparing for IELTS was attacked in Hisar
रेड स्कवेयर मार्केट में अमेडमी के बाहर छात्र पर हमला
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर: हिसार के रेड स्कवेयर मार्केट में कार सवार युवकों ने अकेडमी के बाहर एक युवक पर बिंडों व ईंट पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद जिले के गांव मड रतिया निवासी सचिन ने बताया कि वो विदेश जाने के लिए आई लेट की तैयारी कर रहा है और कैमरी रोड़ पर कमरा लेकर रहता है तथा हिसार की रेड स्कवेयर मार्केट में अकेडमी से कोचिंग ले रहा है। शुक्रवार को जब वो कोचिंग की कलास लगाने के लिए अकेडमी में आया तो उसके ऊपर कार सवार युवकों ने डंडों, ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया।
आसपास मौजूद लोगों ने उसको छुड़वाया और अकेडमी वालों ने उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने सचिन की शिकायत पर कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। असल में सचिन की पिटाई के पीछे कार सवार युवकों का क्या मकसद था इसका खुलासा तो उनकी गिरफ्तारी होने के बाद हो पाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें:-
रोहतक लूट की वारदात भिवानी पुलिस ने सुलझाई, हाइवे पर पिस्तौल की नोंक पर लूटपाट करने वाले 6 गिरफ्तार,
मय्यड़ में बोले जेपी : जजपा-इनेलो को वोट देने का कोई फायदा नहीं ये दोनों ही भाजपा की बी पार्टी ,
विधायक जोगीराम सिहाग के आवास के बाहर से बाइक सहित बरवाला, अग्रोहा से तीन बाइक चोरी,
Hisar Missing Case ,
