डेरा सच्चा सौदा सिरसा स्थित एचडीएफसी बैंक में लगी आग

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

  Fire broke out in HDFC Bank located in Dera Sacha Sauda, ​​Sirsa

24sirsa08
HDFC Bank, Satnampua, Sirsa. 

हरियाणा न्यूज/सिरसा: डेरा सच्चा सौदा सिरसा ( Dera Sacha Sauda Sirsa) के शाह सतनाम पुरा स्थित एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank Satnampua) की शाखा में अज्ञात परिस्थितियों में सोमवार को आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बैंक का काफी सामान जलकर राख हो चुका था। एचडीएफसी बैंक कर्मी आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बता रहे हैं। बैंक में आग लगने से आसपास के एरिया में हड़कंप मच गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक सिरसा के बेगू रोड स्थित नेजिया खेड़ा के पास डेरा सच्चा सौदा सिरसा के शाह सतनाम पुरा स्थित एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank) कर्मी हर रोज की तरह जब सोमवार की सुबह अपनी शाखा में पहुंचे और एचडीएफसी बैंक की शाखा को खोलकर जब अंदर प्रवेश किया तो अंदर का मंजर देखकर सब दंग रह गए। क्योंकि बैंक के शाखा के अंदर से धुआं उठ रहा था। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत ही फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलती फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और एचडीएफसी बैंक की शाखा में लगी आग पर काबू पाया। 

शाह सतनाम पुरा स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा के प्रबंधक वैभव जैन ने बताया कि आग लगने के कारण शाखा के अंदर रखा काफी सामान जल गया है जिनमें से तीन एसी, पंख कुर्सी और फर्नीचर सहित अन्य सामान शामिल है। बैंक मैनेजर के मुताबिक लाखों रुपए का सामान जल गया है और यह आग रात को बिजली के शार्ट सर्किट से लगी हुई है।

ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
हांसी में लव मैरिज करने वाले जोड़े की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर से दहली हांसी,
आदमपुर क्षेत्र के गांव में युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, एक ही गांव के हैं दोनों, खेतों में पड़े मिले शव,
हिसार में इनेलो कार्यकर्ता को भरे मंच पर अभय चौटाला ने लगाई लताड़, बेइज्जती से नाराज नारनौंद क्षेत्र का कार्यकर्ता मंच से भागा

Discover more from Haryana Abtak News- Latest Haryana Update Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer

Discover more from Haryana Abtak News- Latest Haryana Update Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading