Congress’s Jansandesh Yatra will work to uproot BJP-JJP government: Dr. Ajay Choudhary
 |
| डोर टू डोर अभियान के तहत किसान नेता शीलू लोहान के आवास पर लोगों से मिलते कांग्रेस नेता डॉ अजय चौधरी |
हरियाणा न्यूज हिसार : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय चौधरी ने कहा कि भाजपा जजपा सरकार की किसान गरीब मजदूर विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है और अब इस सरकार से छुटकारा पाने का मन बना चुकी है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा जनसंदेश यात्रा निकालकर प्रदेश के लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूक करने का काम करेंगी। कांग्रेस नेताओं की इस यात्रा को लेकर प्रदेश की जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। डॉ अजय चौधरी शुक्रवार को नारनौंद शहर में व्यापारियों व स्थानीय निवासियों से मिलकर इस यात्रा का न्योता दे रहे थे।
 |
| सोडा शॉप पर पत्रकार सुनील कुमार से बातचीत करते कांग्रेसी नेता डॉ अजय चौधरी। |
उन्होंने कहा कि सरकार यूरिया खाद के दाम बढ़ा रही है और उसका वेट कम करने में लगी हुई है जिसके कारण किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस करने लगा है। किसान को धान की फसल का उचित भाव ना मिलने के कारण मंडियों व किसानों के घरों में धान की फसल पड़ी हुई है। भाजपा नेताओं ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का भरोसा दिया था लेकिन 2024 लगने के बावजूद भी किसानों की आय तो दोगुनी नहीं हुई, परंतु खर्च दो से तीन गुना जरूर बढ़ गए जिससे साबित होता है कि भाजपा सरकार केवल जुमलों की सरकार बनकर रह गई है। भाजपा नेता चुनाव के समय जनता को गुमराह करने के लिए ऐसा जुमला बोल देते जिससे जनता तो गुमराह हो जाती है लेकिन भाजपा नेताओं को उसको पूरा करना किसी भी कीमत पर संभव नहीं है। भाजपा की नीतियां पूंजीपति लोगों के लिए तो ठीक हैं लेकिन यह नीतियां आम गरीब मजदूर किसान व छोटे व्यापारियों को नुक्सान पहुंचाने वाली नीतियां साबित हो रही हैं।
 |
| GRP international Day Boarding School Madha |
भाजपा द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा पर बोलते हो उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर सुनो में फायदा लेने के लिए इस यात्रा के तहत अपनी पार्टी का प्रचार करने में लगे हुए हैं। अगर भाजपा सरकार जनहित नीतियां होती और लोगों को घर द्वार पर सुविधा देना चाहती तो यह यात्रा पहले शुरू करती और इस यात्रा से भाजपा नेताओं को दूर रखती। इस यात्रा के दौरान किसी का कोई काम नहीं होता बल्कि पहले से जो काम सिरे चढ़ा होता है उसको ही हाईलाइट कर सुर्खियां बटोरी जा रही है। इस अवसर पर संदीप काजल, पूर्व जिला पार्षद रमेश श्योराण, सूर्या लोहान, आशु मित्तल, राजू लोहान, कालू सोडा शाप, राजू, शीलू लोहान, लीला, कृष्ण लोहान, हकीकत, अजमेर , दीपक इत्यादि मौजूद थे।
Like this:
Like Loading...
Related
Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.