Verification: eefe237ed2c24d7f

ठेकेदार ने मिट्टी में बिछाई इंटरलॉक, दुकानदारों व लोगों ने किया विरोध

0 minutes, 33 seconds Read

 Haryana News Bhuna: Contractor laid interlock in soil, shopkeepers and people protested

Screenshot 2024 0117 075959
बिना रोड़ा के मिट्टी पर बिछाई जा रही इंटरलॉकिंग टाइल। 

हरियाणा न्यूज भूना : भूना के उकलाना रोड़ पर निर्माणाधीन आईसीसी एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में भारी धांधली करने का मामला सामने आया है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि मिट्टी पर ही इंटरलॉकिंग टाइल बिछाई जा रही हैं। इसको लेकर अधिकारियों से शिकायत की तो कोई नहीं पहुंचा। उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदार पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सीएम विंडो में शिकायत देकर विजिलेंस जांच की मांग की है। 

Screenshot 2024 0117 080016
भूना में मिट्टी पर बिछाई जा रही इंटरलॉकिंग टाइल। 

उकलाना रोड़ निवासी श्यामलाल, संदीप कुमार, राजबीर सिंह, सचिन कुमार, केशव कुमार, नरेश कुमार आदि ने बताया कि स्टेट हाईवे 2 को आईसीसी बनाया जा रहा है मगर उसमे उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में भारी गड़बड़ी की जा रही है। इसकी अतिरिक्त आरसीसी सड़क के दोनों दिशाओं में ना ही पत्थर डाले गए और रोलर चलाया गया। इसलिए सड़क बनने से पहले ही जगह-जगह से जमीन में धस रही है। उकलाना रोड़ के लोगों ने मामले को लेकर जब लोक निर्माण विभाग के उप मंडल अधिकारी व कनिष्ठ अभियंता को ठेकेदार की कार्य प्रणाली की शिकायत की तो उन्होंने कोई  सुनवाई नहीं की, बल्कि उल्टा ठेकेदार का पक्ष लेते हुए उन्हें ही धमकाकर सरकारी कार्य में बाधा डालने की धमकी दी गई।

 अधिकारियों और ठेकेदारों की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट आसपास के लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेज कर सड़क निर्माण के घोटाले की जांच करवाने की मांग की है। उकलाना रोड़ के दुकानदारों व आसपास के लोगों ने एसडीओ विजय कुमार शर्मा से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि उनका तबादला हो चुका है। मगर आपकी समस्या समाधान के लिए कनिष्ठ अभियंता बलवीर सिंह को मौके पर भेज कर समाधान करवाया जाएगा। लेकिन शिकायतकर्ताओं ने काफी इंतजार किया तो कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसलिए सीएम विंडो में शिकायत देकर विजिलेंस से जांच करवाने की मांग की है।

क्या कहते हैं जेई

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता बलवीर सिंह ने बताया कि पत्थर के साथ मिट्टी डालनी पड़ती है। आईसीसी सड़क पर सीवरेज मेनहोल जहां-जहां गलत है उन्हें ठीक किया जाएगा।

नोट : हरियाणा न्यूज के लिए प्रत्येक सेंटर से रिपोर्टर चाहिए, संपर्क करें 9896344320 Surender Sodhi 

 हरियाणा न्यूज पर खबर प्रकाशित करवाने के लिए मेल करें :-  sunilkohar@gmail.com

या व्हाट्सएप करें : 7015156567

Haryana News WhatsApp group link 

group link 

WhatsApp channel link ko follow kre

Link 

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Jind news Hindi : जींद जिले की धड़ौली गौशाला में बवाल; गौशाला में मिले गोवंश के कंकाल, गो सेवकों ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

Haryana Ki Taaja Khabar: बेटे ने मां की तेजधार हथियार से गला रेत कर की हत्या

Haryana politics News : Hooda and SRK ; क्या हरियाणा काग्रेस गुटबाजी के चक्रव्यूह से बाहर निकल पाएगी? क्या SRK की जोड़ी यात्रा में दिखा पाएगी ताकत ?

हांसी के गीता चौंक पर विवाद 

Rohtak school bus and school van accident news 

Meham Accident News 

Haryana Crime News Today 

Indian Air force requirement 2024

Hansi News Today 

Hisar news Today 

Jind news Today 

Narwana news Today 

School Holidays in Haryana 

Weather update in Haryana-punjab : मौसम विभाग का रेड अलर्ट; हरियाणा पंजाब में हाड़ कंपाने वाली ठंड, घने कोहरे ने रोकी रफ्तार 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *