Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind Sonipat NH 352 Accident : जींद में ईको कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भंभेवा गांव के पास हादसा

1 minute, 36 seconds Read
Jind Sonipat NH 352 Accident : Bike rider dies after being hit by an eco car in Jind, accident near Bhambheva village

पिल्लू खेड़ा मंडी थाना क्षेत्र के गांव भंभेवा के पास  ( Jind Sonipat NH 352 Accident ) ईको कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान सोनीपत जिले के खानपुर कलां गांव के जोगेन्द्र के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर ईको कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जींद सोनीपत हाइवे 352 पर बुधवार को गांव भंभेवा के पास ईको कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तो डाॅक्टरों ने उसे मृत घोशित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान सोनीपत जिले के गांव खानपुर कलां निवासी जोगेन्द्र के रूप में हुई। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की।

पिल्लू खेड़ा मंडी थाना पुलिस को दिए ब्यान में खानपुर कलां निवासी नरेन्द्र ने बताया कि वो तीन भाईयों में सबसे छोटा है। उसका बड़ा भाई जोगेन्द्र 4 जून को अपने घरेलू कार्य से अपनी बाइक पर सवार होकर जींद आया हुआ था। जब वो अपना काम निपटाकर वापस बाइक से अपने गांव जा रहा था। जब जोगेन्द्र जींद सोनीपत हाइवे 352 पर गांव भंभेवा के पास पहुंचा तो ईको कार चालक ने ओवरटैक करते समय बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण जोगेन्द्र गिर गया और एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के ब्यान पर HR30 U 0325 मार्का मारूती EECO कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer