Petrol pump looted in Dabwali by taking salesmen hostage
पेट्रोल पंप से नकदी, मोबाइल छीनकर बदमाश फरार
हरियाणा न्यूज/सिरसा: डबवाली उपमंडल के गांव अबूबशहर के समीप किसान सेवा केंद्र पर रात को चार युवकों ने सेल्जमैनों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक 6 से 7 हजार रुपए की नकदी, मोबाइल व बैग छीनकर भाग गए। घटना के तुरंत बाद किसी तरह सेल्जमैनों ने किसी तरह इस बारे पंप के मालिक व पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस को दी शिकायत में नीलकंठ पुत्र श्यामलाल निवासी गांव सुकेराखेड़ा हाल ढाणी नजदीक पेट्रोल पंप डबवाली रोड अबूबशहर ने बताया कि उसका गांव अबूबशहर में स्थित गोमा किसान सेवा केंद्र है। उसने बताया कि रात्रि करीब 11 बजकर 10 मिनट पर गोमा किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप नजदीक अबूबशहर डबवाली रोड पर सेल्समैन कमल कुमार व पवन कुमार दोनों मौजूद थे। इसी दौरान पहले 2 युवक पैदल पानी पीने के बहाने पंप पर आए और पानी पीकर चले गए। थोड़ी देर बाद 2 और लडक़े पैदल आए। बाद में अचानक चारों युवकों ने मिलकर पंप कारिंदे पवन कुमार व कमल कुमार पर धावा बोल दिया।
चारों ने दोनों को बंधक बना लिया और उनका मोबाइल फोन व बैग छीनकर भाग गए। बैग में लगभग 6-7 हजार रुपए की नकदी थी। किसी तरह दोनों कारिंदों ने उसे व पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल का जायजा लिया और युवकों का काफी दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पूरी तत्परता से आरोपियों की धरपकड़ आरंभ की है।
ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
हांसी में लव मैरिज करने वाले जोड़े की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर से दहली हांसी,
आदमपुर क्षेत्र के गांव में युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, एक ही गांव के हैं दोनों, खेतों में पड़े मिले शव,
हिसार में इनेलो कार्यकर्ता को भरे मंच पर अभय चौटाला ने लगाई लताड़, बेइज्जती से नाराज नारनौंद क्षेत्र का कार्यकर्ता मंच से भागा,