Verification: eefe237ed2c24d7f

पुट्ठी गांव में करियाणे की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध, बरवाला क्षेत्र से ट्यूबवेल की मोटर चोरी

0 minutes, 9 seconds Read

 Thieves broke into grocery store in Putthi village, tubewell motor stolen from Barwala area village.

Screenshot 2022 1129 125346
Police station Bass.

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हांसी की ताजा खबर: बास थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी में करियाणें की दुकान में  चोरों ने सेंध लगाते हुए खिडक़ी तोडक़र चोर दुकान में घुस गए और दुकान के गल्ले में रखी हजारों रूपए की नगदी चोरी कर मौके से फरार हो गए। बास पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव पुट्ठी निवासी सोनू ने बताया कि उसने गांव में ही अपने मकान में करियाणा की दुकान की हुई है। शाम को ठीक तरह से वो अपनी दुकान को बंद कर घर पर जाकर सो गया था। 











सुबह 5 बजे उठा तो देखा कि दुकान की खिडक़ी का ताला टूटा हुआ है। जब उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जब उसने गल्ले में रखी अपनी 40 हजार रूपए की नगदी संभाली तो वो गायब मिली। सोनू ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वो दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था तो उसके ही गांव के कृष्ण व विनोद आसपास घुम रहे थे और दोनों स्मैक सहित अन्य नशे करते हैं। इसलिए उसे शक है कि उसकी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम इन दोनों ने दिया है। पुलिस ने सोनू की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  








गैबीपुर के खेतों से ट्यूबेल की मोटर चोरी

Screenshot 2022 1115 070216
police station barwala.

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
बरवाला की ताजा खबर: बरवाला थाना क्षेत्र के गांव गैबीपुर के खेतों से अज्ञात चोर ट्यूबेल की मोटर चोरी कर मौके से फरार हो गए। किसान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गैबीपुर निवासी सीताराम ने बताया कि उसने गांव के ही विजय हाल दिल्ली निवासी का खेत ठेके पर लिया हुआ है। उस खेत में सिंचाई करने के लिए ट्यूबेल पर 10 एचपी की मोटर लगी हुई थी कि जिसको कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। पुलिस ने किसान सीताराम की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ये खबरें भी पढ़ें :-

रोहतक जिले के टिटौली में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है मामला,

हिसार में अज्ञात परिस्थितियों में प्रेम प्रसंग में रह रहे युवक की मौत, प्रेमिका पर मामला दर्ज, हांसी में कपड़ों की दुकान पर करता था काम

हिसार कैंट से आर्मी जवान का बेटा व आदमपुर से विवाहिता लापता, दोस्त बोले नहर में डूब गया अंकुश

कापड़ो गांव में लगी आग, घर में रखा सामान जलकर राख,

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी हिसार लोकसभा चुनाव की मतगणना, इन विधानसभा सीटों के मतों की गणना होगी हिसार में ,

हरियाणा में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां कब से हैं, ग्रीष्मकालीन छुट्टियां के बाद स्कूल कब खुलेंगे,

तलवंडी राणा से हिसार एयरपोर्ट के साथ वाली रोड से आने वाले वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी, ये गलती करते ही कटेगा चालान ,


📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *