Decision in the Mahapanchayat of Barah Khap: This will remain the firm front
देर रात पुलिस ने किसानों को किया रिहा संयुक्त किसान मोर्चा के आदेशों तक यही रहेगा पक्का मोर्चा
![]() |
| किसान नेता सुरेश कोथ लोगों को संबोधित करते हुए। |
बाहरा खाप की तरफ से किसानों के खाने पीने का किया जाएगा इंतजाम
हरियाणा न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़: किसान आंदोलन को लेकर रविवार को किसानो की गिरफ्तारी को लेकर किसानों में रोष बना हुआ था लेकिन देर रात पुलिस ने किसानों नेताओं को रिहा कर दिया सोमवार को सुबह किसानों ने ऐलान किया कि संयुक्त किसान मोर्चा जब तक कोई अगला आदेश नहीं देता उनका पक्का मोर्चा यही रहेगा।सोमवार को बाराह खाप की महापंचायत में यह निर्णय लिया गया कि आंदोलन कर रहे किसानों का खाने-पीने का इंतजाम खाप की तरफ से किया जाएगा। वही 21 फरवरी को किसान भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री का पुतला फूकने का काम करेंगे। खेती चोपटा पर दो डीएसपी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
एमएसपी की मांग को लेकर किसानों ने खेड़ी चोपटा पर पक्का धरना शुरू कर दिया है। रविवार को किसान नेता सुरेश कोथ और रवि आजाद को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिनको देर रात रिहा करके पुलिस उनके घरों पर छोड़कर आई। सुबह आंदोलन कर रहे किसानों को सूचना मिली कि किसान नेताओं को रात में ही रिया कर दिया था तो उन्होंने पहला कदम जीत का बताया।
![]() |
|
किसान नेता विकास सीसर धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए।
|
किसान नेता विकास सीसर ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से जो भी आदेश आएंगे उसके अनुसार ही कार्य किया जाएगा और जब तक अगले आदेश नहीं आते यही पर पक्का मोर्चा लगाकर किसान धरने पर बैठे रहेंगे। हमारी सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द सभी मांगे पूरी करें। अब किसान बिना मांग पूरी करवाए पीछे नहीं हटेगा। जींद मीटिंग के बाद पगड़ी संभाल जट्टा के सदस्य मनदीप नथवान ने कहा कि किसान 21 फरवरी को जिले के भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का काम करेंगे। अगर सरकार समय रहते नहीं चेती तो किसान बड़ा फैसला लेकर आंदोलन को और तेज करने का काम करेंगे। भाजपा सरकार किसानों के साथ ड्रोन से हमले करके आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। ऐसा व्यवहार तो आतंकवादियों के साथ किया जाता है। क्या भाजपा सरकार किसानों को आतंकवादी समझती है। सरकार अन्नदाता की कीमत को पहचाने अन्यथा उसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।
.
धरना स्थल पर ही बाराह खाप के मोजीज लोगों की एक पंचायत खाप के प्रधान रतन सिंह मिलकपुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व पार्षद रमेश श्योराण, पार्षद दिनेश श्योराण, कृष्ण फौजी, साधु खेड़ी, रामनिवास सहित अनेक मौजूद लोगों ने निर्णय लिया कि जब तक खेड़ी चोपटा पर किसानों को धरना रहेगा। उनका खाने-पीने का सारा इंतजाम खाप की तरफ से किया जाएगा।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान नेता सुरेश कोथ ने बताया कि वो खाप व किसानों के साथ है। जो भी इनका फैसला होगा वह उन्हें मंजूर होगा लेकिन किसान यहां से इकट्ठे होकर दिल्ली के लिए कुच करें तो आंदोलन को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी। सरकार पर दबाव भी बढ़ेगा। किसान एकजुट होकर ही आंदोलन को जीत सकते हैं और किसान एकजुट होकर आगे की लड़ाई की रणनीति बनाए। किसान पूरी मजबूती से आंदोलन करने का काम करेगा।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
Hisar Sports News : कबड्डी में हिन्दवान और रिले रेस में शाहपुर बने विजेता
यंग लड़कियों में बढ़ रहा है सर्वाइकल कैंसर, जाने कैसे हो सकता है सर्वाइकल कैंसर से बचाव
Kisan Andolan : अब तक तीन किसानों की बलि ले चुकी भाजपा सरकार
किसानों ने खेड़ी चोपटा में की आंदोलन की रूपरेखा तैयार, खेड़ी चोपटा से किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान
आस्ट्रेलिया वर्क वीजा कैसे लगवाएं और वर्क वीजा के नाम पर ठगी से कैसे बचें
किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने बनाई रणनीति, क्या सरकार होगी चित

