Allegations of distributing money in Sirsa and Ellenabad, clash between BJP candidate’s wife and Congress leaders
एसपी पहुंचे मौके पर, भारी पुलिसबल रहा तैनात
हरियाणा न्यूज टूडे/रवि कुमार।
सिरसा की ताजा खबर : लोकसभा चुनावों में मतदान के दौरान सिरसा में जैन स्कूल के पास और ऐलनाबाद के पंचमुखी चौक के पास हलोपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रुपए बांटने के आरोप लगे। सिरसा में शाम करीब छह बजे रुपए बांटने के आरोपों को लेकर मामला बढ़ गया। शहर के भगत सिंह चौक पर कांग्रेस नेता नमन केडिया की गाड़ी पर हलोपा कार्यकर्ताओं की ओर से हमला कर शीशे तोडऩे के आरोप लगे। मामला बढऩे पर भाजपा उम्मीदवार की पत्नी अवंतिका तंवर कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंची। यहां दोनों पक्षों में झपड़ हो गई और अवंतिका तंवर पर थप्पड़ मारने के आरोप लगे है। हालांकि अभी पुलिस बल मौके पर तैनात है और दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, एएसपी दीप्ति गर्ग मौके पर पहुंची।
![]() |
| कांगे्रस नेता नवीन केडिया के ऑफिस का टूटा शीशा। |
भाजपा कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने का आरोप, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे:
ऐलनाबाद की मार्केट कमेटी में बने पोलिंग के पास भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने रुपए बांटने के आरोप लगाए। जिससे पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस व भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस प्रशासन ने हालात को संभालते हुए वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया और स्वयं पुलिस अधीक्षक सिरसा विक्रांत भूषण ने मौके पर पहुंचे कर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। बता दे कि ऐलनाबाद में मार्केट कमेटी में बने मतदान केंद्र के समीप ही कांग्रेस व भाजपा के बूथ बिल्कुल आमने-सामने थे और तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व कांग्रेस नेत्री व सरपंच संतोष बैनीवाल के पुत्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर रुपए बांटने का आरोप लगाए। उनका कहना था कि उन्होंने मौके पर पैसे बांटते भाजपा कार्यकर्ताओं को पकड़ा है।
अलीकां में बदलनी पड़ी तीन ईवीएम, हुडा सेक्टर में 45 मिनट तक रही बंद:
मतदान के दौरान सुबह सात सात बजे ही गांव अलीकां में बना बूथ पर एक ईवीएम खराब हो गई। ऐसे में मौके पर उपस्थित कर्मचारियों ने पहले वाली ईवीएम हटा दूसरी लगा दी। जिसके बाद भी मशीन नहीं चल पाई। ऐसे में तीसरी ईवीएम लगाने के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हो पाई। हालांकि इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक मतदान प्रक्रिया बंद हुई। जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सिरसा के हुडा सेक्टर 20 स्थित 28 नंबर बूथ पर सुबह 7:05 बजे भी ईवीएम नहीं चल पाई। जैसे तैसे कर 7:40 पर मशीन को शुरू किया जा सका और मतदान प्रक्रिया शुरू हो पाई।
मासूम छात्रा की आंख को टीचर ने फोड़ा, गुस्से में आकर टीचर ने छात्रा को मारी नोटबुक, खून बहने लगा तो भेज दिया घर,
Lok Sabha Elections Voting Hisar: मतदान को लेकर सुबह उत्साह, दोपहर तक शांत, शाम को फिर दिखा जोश,
95 वर्षीय तुलसीराम ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर किया मतदान,
जींद-हांसी रोड पर ढ़ाणी ब्राह्मण के पास हादसा: कार पेड़ से टकराई, अग्रोहा मैडिकल रेफर ,
Hisar Crime News: पंचायत में हुई मारपीट से आहत व्यक्ति की जहर पीने से मौत, 3 पर मामला दर्ज,
नारनौंद में हादसा : कार ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल छोड़कर कार चालक फरार,
Haryana News Today: 30 लाख की साइबर ठगी के मामले में तीन राजस्थान से काबू,
सिरसा में पिता ने कस्सी काटकर की बेटे की हत्या, सुबह चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव,

