Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार डिपो की समस्याओं पर हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक

0 minutes, 8 seconds Read

Meeting of Haryana Roadways Joint Employees Union on the problems of Hisar Dipo 

 अनेक समस्याओं से जूझ रहे रोडवेज कर्मचारी, कई मांगे भी लंबित : अजय दुहन

AVvXsEj0 EEP7qZLdln5iN3x1siZCFMHv 8BEP1ZPcLxzCjL3PI4IpxtSt0Dw4iWWxU9Ex2NCVJr2U3lINM1sRlvL3cMtL W58cwxyq4yTAKqXQzmghyB
रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार करते संगठन नेता।


हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर:  हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने रोडवेज कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों व समस्याओं का हल किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही संगठन नेताओं ने रोडवेज संगठन को और मजबूत करने व हर माह सांगठनिक बैठक करनेे का निर्णय लिया है।


इस संबंध में हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक हिसार डिपो प्रधान अजय दुहन एवं हांसी उप केन्द्र प्रधान सोनू मोर की अध्यक्षता में हुुई।
हिसार डिपो प्रधान अजय दुहन ने कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि कर्मचारियों की मुख्य समस्याएं ओवरटाइम, नाइट एवं बिना रूट सर्वे के कर्मचारियों को ज्यादा किलोमीटर करवाकर, कम किलोमीटर देना, परिचालकों के समक्ष खुले सिक्कों की समस्या आदि विभिन्न समस्याएं लंबे समय से है। कर्मचारियों की मांगों को महाप्रबंधक के समक्ष रखा गया, जिसे उन्होंने पूरी करने का आश्वासन दिया।

हांसी उप केन्द्र प्रधान सोनू मोर ने बताया कि वातानुकूलित बसों के शीशों पर पर्दे लगवाना, फिल्म चढ़वाना, कर्मचारियों के बैठने के लिए जगह व उचित पानी की व्यवस्था करना आदि प्रमुख है। इनका समाधान नितांत जरूरी है।
बैठक का संचालन करते हुए डिपो सचिव सलीम सरसौद ने बताया कि वर्कशॉप में कार्यरत ग्रुप डी के कर्मचारियों का वॉशिंग एलाउंस एरियर लंबे समय से रुका हुआ है। कर्मशाला के कर्मचारियों की लगभग 1.5 वर्ष से साबुन बकाया है, उसके बारे में संगठन जल्द ही महाप्रबंधक से मांगपत्र के माध्यम से सभी समस्याओं का निपटारा करवाया जाएगा।

राज्य के वरिष्ठ सचिव सुभाष ढिल्लो ने कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि सभी कर्मचारियों से आठ घंटे की ड्यूटी ली जाए, चार घंटे में ओवरटाइम रेस्ट दिया जाए, ओवरटाइम दिया जाए एवं जिन रूटों पर किलोमीटर संबंधित विवाद है, उन सभी रूटों का सर्वे करवाकर सही रूप से किलोमीटर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि सांगठनिक बैठक प्रत्येक माह में अवश्य होनी चाहिए ताकि सभी कर्मचारी की समस्याओं से अवगत होकर उन समस्याओं को दूर करवाकर कर्मचारियों को एवं संगठन को मजबूत किया जा सके।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामसिंह बिश्नोई, पूर्व सचिव जोगिंद्र पंघाल, हांसी से सचिन गोयत, कैशियर कृष्ण सैनी, वरिष्ठ उप प्रधान संदीप घिराय, संदीप सैनी, हनुमान जांगडा, बिजेंद्र शर्मा, मनोज वर्मा, मुख्य संगठन सचिव दर्शन जांगडा, अनिल सैनी, दिनेश बीबन, अनिल, मनीष, सुदर्शन कुंडू आदि शामिल थे।

ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा कांग्रेस में भितरघात : जेपी की होगी मौय मौय; कांग्रेस कार्यकर्ता की आडियो वायरल, कांग्रेसी ही खोद रहे कांग्रेस की राहों में खाई
हिसार में हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत,
वीके न्यूरो केयर अस्पताल हिसार में लगी आग, एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, मरीजों और स्टाफ में हड़कंप,
हिसार में ट्रैक्टर के कुचलने से छटी कक्षा के छात्र की मौत, मामा मामी के पास रहकर कर रहा था पढ़ाई
घिराय गांव के पास नहर के पुल की दीवार से टकराई कार, कार की टक्कर से दीवार नहर में गिरी, दो घायल,
जोहड़ व डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत, डिग्गी में डूबने वाले युवक के दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज,
ट्रिपल लेयर में ईवीएम की सुरक्षा, पुलिस 24 घंटे रहेगी तैनात – पुलिस अधीक्षक,
एमएसजी सत्संग भंडारे में पहुंची साध संगत ! The devotees reached the MSG Satsang Bhandara,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *