Verification: eefe237ed2c24d7f

SBI Bank Hisar के लाकर से 15 तोला सोना चोरी, जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 5 seconds Read

15 tola gold stolen from SBI Bank Hisar locker

हिसार के जाट कालेज रोड स्थित SBI Bank main Branch Hisar के लाकर से 15 तोला सोना चोरी होने का मामला सामने आया गया। मामले में अर्बन एस्टेट-2 में रहने वाले बिजनेस मैन अशोक मेहता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने बेटे अधिवक्ता कुणाल की शादी के बाद बीते वर्ष 20 अप्रैल को एसबीआइ की मुख्य शाखा के लाकर में सोने के आभूषण रखे थे। मैंने व मेरी पत्नी ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर लाकर में गहने रखे थे। कुल 15 तोले के आभूषण थे, लेकिन शुक्रवार को घर पर गोद भराई का कार्यक्रम था। दोपहर एक बजे वह और उसका बेटा कुणाल मेहता बैंक के लाकर में रखे आभूषण लेने आए। यहां से एंट्री करवाकर आभूषण का लिफाफा ले गए। घर जाकर पत्नी सीमा मेहता ने आभूषण चेक किए तो देखा कि आभूषण पूरे नहीं थे। साथ ही उनके आभूषणों में चूड़ियां डाली हुई थी जो उनकी नहीं थी। इस पर बैंक में वापस आकर मैनेजर से क्हा, लेकिन उन्होंने कहा कि एक चाबी उनके पास रहती है और दूसरी बैंक के पास। वे इस मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं। इस पर डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाई गई।

 

पुलिस को बताया नहीं मिले पूरे आभूषण: पुलिस को दिए बयान में अशोक महता ने बताया कि उसकी तेलियान पुल पर इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान है। उसने एसबीआइ की मेन ब्रांच में कीमती सामान रखने के लिए एक लाकर लिया हुआ है। इस लाकर को वह व उसका बेटा कुणाल आपरेट करते हैं। 20 अप्रैल 2024 को वह और उसकी पत्नी सीमा सोने के आभूषण जिसमें छह सोने की चुड़ियां, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, सात टापस सेट, दो अंगूठी, एक कान के झूमकों की चेन सेट, एक लाकेट डायमंड व टापस डायमंड सेट को एक बैग में डालकर बैंक के लाकर में रख दिया था।

 

18 अक्टूबर 2024 को उसकी पुत्रवधु चेष्ठा के सोने के आभूषण जिसमें 5 सेट नेकलेस, 4 चूड़ियां, छह टापस सेट, दो ब्रेसलेट व एक अंगूठी को उनके बैंक के उसी लाकर में रख दिया था। 30 मई को उसके घर पर उसकी पुत्रवधू की गोद भराई का कार्यक्रम था। इसलिए करीब दोपहर एक बजे वह और उसका बेटा कुणाल आभूषण लेने के लिए बैंक मैं गए थे। बैंक के कर्मचारी के साथ जाकर लाकर को आपरेट किया और आभूषण का बैग लेकर घर आ गए। घर आने के बाद बैग पत्नी को दे दिया था। पत्नी सीमा ने आभूषण को चेक करके बताया कि आभूषणों में से कुछ आभूषण नहीं है।

 

एसबीआइ बैंक की महिला कर्मी ने किया था घोटाला

हिसार में एसबीआइ की महिला क्लर्क और उसके पति ने कई बैंक खातों से करीब 1.20 करोड़ निकालकर रिश्तेदारों को ट्रांसफर किए थे। इसके बाद पति-पत्नी दोनों को सस्पेंड किया। यह मामले काफी चर्चा में रहा था।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *