---Advertisement---

खेत में पानी को लेकर विवाद : चाचा ने बेटे के साथ मिलकर भतीजे को पीटा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Dispute over water in the field, uncle along with son beat nephew

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज जींद : जींद जिले के गांव राजगढ़ ढोबी में खेत में पानी चलाने के विवाद को लेकर एक युवा किसान के साथ पिता-पुत्र द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची तथा घायल के बयान दर्ज किए।

गांव राजगढ़ ढोबी निवासी ओमपत (35) ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह 3 भाई हैं तथा तीनों ही शादीशुदा हैं। उसके 2 भाई काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं जबकि वह अपने माता-पिता के पास गांव में ही रहता है। शनिवार की शाम को करीब 7 बजे वह अपने खेत में पानी लगाने जा रहा था कि तभी उसका चाचा सुभाष वहां पर आ गया तथा उसके खेत में पानी लगाने की बात कही।

इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया तो चाचा ने फोन करके अपने बेटे मनीष को बुला लिया। जिसके साथ 2 युवक और भी थे। आते ही मनीष ने उसका गला पकड़ लिया तथा चाचा ने उसके सिर पर किसी चीज से वार किया। जिससे वह वहीं पर गिर गया तथा सिर व टांग में चोटें लगने से बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो चारों आरोपी वहां पर नहीं थे। उसने फोन करके भाई को सूचना दी। साथ ही डायल 112 को भी फोन करके बताया गया। सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा साधन का इंतजाम न होने पर सरकारी गाड़ी में ही नरवाना सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

चाचा के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है तथा खेत में पानी चलाने का बहाना बनाकर उसके साथ बेवजह मारपीट की गई है। चूंकि वह अकेला रहता है तो उसे दोनों आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। थाने में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer