Julana youth arrested in Uchana / Uchana News today, Julana News Today,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अवैध हथियार सहित युवक को CIA ने दबोचा
हरियाणा न्यूज जींद : जुलाना के युवक को सीआईए पुलिस ने अवैध हथियार सहित उचाना से गिरफ्तार किया गया है। उचाना पुलिस थाने में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित यहां पर किस वारदात को अंजाम देने के लिए आया था इस बारे में सीआईए पुलिस व उचाना पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
CIA police स्टाफ की एक टीम मुख्य सिपाही संदीप के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए नई अनाज मंडी उचाना के सामने मौजूद थी कि मुख्य सिपाही संदीप को गुप्त सूचना मिली कि रवि उर्फ हाकला निवासी जुलाना अवैध पिस्तौल लिए हुए है। वह इस समय किसी के इंतजार में सीवर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट उचाना के पास खड़ा है। जिसने काले रंग की लोअर व हल्के लाल रंग की जैकेट पहनी हुई है। अगर फौरी रेड की जाए तो अवैध पिस्तौल सहित काबू आ सकता है।
जिस पर टीम सीवर वाटर ट्रीटमेंट प्लाट उचाना के नजदीक पहुंची तो प्लांट के सामने मुखबिर द्वारा बताए हुए हुलिये का एक नौजवान लड़का खड़ा दिखाई दिया। जो सामने पुलिस की गाड़ी को आता देखकर तेज-तेज कदमों से प्लांट की तरफ जाने लगा। जिसको शक की बिनाह पर काबू करके नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम रवि उर्फ हाकला निवासी नजदीक हिन्दू स्कूल लक्ष्मण कालोनी जुलाना बताया। जिसकी नियमानुसार तलाशी अमल में लाई तो उसकी पहनी लोअर पैंट की दाहिनी जेब से एक पिस्तौल देसी 12 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने जब बरामद पिस्तौल को खोलकर चैक किया तो पिस्तौल के अंदर 1 रौंद जिंदा 12 बोर लोड मिला। जिसे अनलोड करते हुए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। युवक से बरामद हथियार व जिंदा रौंद बारे लाइसैंस या परमिट पेश करने को कहा गया तो वह कुछ पेश नहीं कर पाया। जिस पर पुलिस ने अवैध हथियार व जिंदा रौंद को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी को भी अरैस्ट कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना उचाना में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज कर लिया है।











