---Advertisement---

शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप | Teacher accused of assaulting student

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Teacher accused of assaulting student, Fatehabad Haryana news Today, latest news Fatehabad, Haryana news Today, 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज फतेहाबाद : गांव धारनियां में एक शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि छुट्टी के बाद घर जाने की जल्दी में छात्र अध्यापक से टकरा गया, जिस पर अध्यापक ने उसकी पिटाई कर डाली। छात्र को पहले गांव बड़ोपल के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया जहां से बाद में उसे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया है।

 नागरिक अस्पताल में मौजूद 10 वर्षीय छात्र के पिता सुशील ने बताया कि उसका बेटा गांव धारनियां के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े 3 बजे जब स्कूल की छुट्टी हुई तो जल्दी में वह स्कूल के गेट पर खड़े अध्यापक से टकरा गया। सुशील का आरोप है कि इसके बाद अध्यापक ने उसके बेटे की पिटाई करनी शुरू कर दी। बच्चे को पटक- पटककर पीटा गया। 

इसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि उनके बच्चे की स्कूल में बेरहमी से पिटाई की गई है। जब वह मौके पर पहुंचे और बच्चे को उपचार के लिए पहले बड़ोपल के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में और बाद में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। सुशील का कहना है कि शिक्षक की पिटाई के बाद उसके बच्चे की छाती और पेट में दर्द की शिकायत है और वह कई बार उल्टियां भी कर चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer