Rajesh was murdered in a not accident, revealed in post mortem report
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चाकू का वार दिल के पार होने से गई थी राजेश की जान
हरियाणा न्यूज रोहतक : रोहतक कीपुरानी आईटीआई पुल के पास संदिग्ध हालत में हुई शिवाजी कालोनी के राजेश की मौत मामले में नया सच सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि राजेश की मौत पेट में लगे बड़े कट के कारण नहीं बल्कि बगल में हुए चाकू के वार से हुई है।
बाईं ओर हुए चाकू के दो वार में से एक वार में चाकू ने राजेश के हर्ट को पंक्चर कर दिया था। वही उसकी मौत की वजह बना। शिवाजी कालोनी के राज मुहल्ला निवासी राजेश दिल्ली रोड स्थित टाटा मोटर्स में नौकरी करता था। वहीं शाम के समय अशोका चौक से कुछ आगे सर्कुलर रोड पर एक ढाबे पर पार्ट टाइम काम करता था। 21 दिसंबर की रात उसे आइटीआइ पुल के पास बेहोशी की हालत में पाया गया था। वहां से उसे उपचार के लिए पीजीआइ में लोगों ने लाया था।
पीजीआइ में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शुरूआत में इसे हादसा माना था। मृतक के बेटे अजय की शिकायत पर केस भी हादसे में मौत का दर्ज किया गया था। लेकिन राजेश के पोस्टमार्टम में उसकी हत्या होने का पता चला। अब पुलिस को राजेश की पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है।
राहगीरों ने बताया तो दोस्त लेकर पहुंचे थे पीजीआइ
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि 21 दिसंबर की रात राजेश को पीजीआइ के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया था। वहां उसे ढाबे पर काम करने वाले राजेश के ही कुछ दोस्त लेकर पहुंचे थे। उन्होंने तब पुलिस को बताया था कि राहगीरों ने ने पुल पुल के पास राजेश के पड़े होने के बारे में बताया था। इसके बाद वो वहां पहुंचे और उसे लेकर आए। पुलिस ने कई जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। मामले में पुलिस आज बड़ा खुलासा कर सकती है।









