---Advertisement---

एडीजीपी जाधव ने किया रोटी बैंक का उद्घाटन | ADGP Jadhav inaugurated Roti Bank

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 ADGP Jadhav inaugurated Roti Bank

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रोटी बैंक का रिबन काट कर शुभारंभ करते एडीजीपी श्रीकांत जाधव 

हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार मंडल पुलिस द्वारा शहर के बेसहारा लोगों के लिए भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से  स्थानीय पुलिस लाइन स्थित महिला थाना परिसर में रोटी बैंक का शुभारंभ किया गया है। हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने रोटी बैंक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ हिसार के पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, एएसपी राजेश मोहन सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी व शहर के स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

रोटी बैंक में जरुरतमंदों को खाना परोसते एडीजीपी श्रीकांत जाधव।‌

एडीजीपी जाधव ने कहा कि दुनिया में दो तरह के लोगों में बंटी हुई है एक वो जो घर में आकर यह पूछते हैं कि आज खाने में क्या बना है, और दूसर वे लोग हैं जो यह पूछते हैं कि क्या आज खाने में कुछ है। पुलिस विभाग द्वारा स्थापित इस रोटी बैंक का उद्देश्य इन दोनों के बीच की दूरी को कम करना है। 

उन्होंने कहा कि रोटी बैंक की शुरुआत मधुबन में अपने कार्यकाल के दौरान की थी इसके बाद पुलिस विभाग द्वारा मधुबन, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, गुरूग्राम के बाद हिसार में रोटी बैंक बनाया गया हैं। इस रोटी बैंक को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के परिवार की महिलाएं खाना बना कर जरूरत मन्दों को वितरित करेंगी। 

हिसार में रोटी बैंक को निरीक्षक मुख्तयार सिंह व खेता राम की देखरेख में संचालित किया जाएगा। पुलिस विभाग के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति व संस्था इस रोटी बैंक में किसी भी रूप में यानी श्रम या धन से अपनी सेवा दे सकता है। समारोह में एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने भाग्यश्री महिला अनाथ आश्रम की संचालिका बाला वर्मा, भूमि आश्रम के प्रतिनिधि मुकेश, धांसु गौशाला के प्रधान वेद प्रकाश, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार कर्मजीत सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ नरेश व डीएवी स्कूल के प्राचार्य को भी रोटी बैंक में उनके सहयोग के लिए हौसला अफजाई की और भविष्य में भी ऐसे ही नेक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

ये समाचार भी पढ़ें : नीचे दी गई लाइन पर टच करें खबर ओपन हो जाएगी 

Google News Haryana

NIA Raid in Haryana today 

हिसार जिले के प्राइवेट स्कूल में निकली बंपर भर्ती, चैक करने के लिए यहां पर करें क्लिक 

कड़ाके की ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार ने जारी की एडवाइजरी 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ऐलान: अब हर गांव में बनाई जाएंगी खेल नर्सरी 

हिसार दुष्कर्म पीड़िता ने डीएसपी पर लगाया आरोप : गृहमंत्री अनिल विज ने दिए निर्देश 

सड़क पर लगाई गई राजनीतिक स्टेज से टकराई बाइक, बाइक सवार की मौत 

Hansi News Today 

25 साल पहले जवानी में किया मर्डर : बुढ़ापे में गिरफ्तार 

जींद में पति की हत्यारोपित महिला गिरफ्तार 

Hisar accident news today 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Kanwar Yatra 2026: हिसार जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर रुट डायवर्ट, कांवड़ियों के लिए दिशा-निर्देश, जींद बरवाला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक

August 5, 2026

हिसार में डेयरी संचालक की हत्या का मामला, जिंदल चौंक पर लगाया जाम, आरोपियों की अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी

August 5, 2026

Rohtak Breaking News: मुस्कान बल्हारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा; फरमाना पंचायत में बड़ा फैसला

August 4, 2026
हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

Hisar Murder News: हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

August 4, 2026

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer