Verification: eefe237ed2c24d7f

महम चौबीसी चबूतरा गंदगी के ढेर में तब्दील

0 minutes, 8 seconds Read

Meham Chaubisi chabutra turned into pile of dirt

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशासन ने ऐतिहासिक चबूतरे और अन्य धरोहरों के सुंदरीकरण के किए थे दावे, वास्तविक स्थिति इन दावों के बिलकुल उलट

महम चौबीसी के चबूतरे के पास पड़ी गंदगी। 

हरियाणा न्यूज महय : महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे व आसपास मौजूद धरोहरों के सुदंरीकरण के बड़े बड़े दावे प्रशासन की ओर से किए जाते हैं। लेकिन यहां की वस्तुस्थिति इसके बिलकुल उलट है। ऐतिहासिक और पवित्र जगहों के आसपास गंदगी के बड़े बड़े पहाड़ नुमा ढेर लगे हुए नजर आ जाएंगे। जब भी चबूतरे पर कार्यक्रम होता है, तब गंदगी और बढ़ जाती है।

महम चौबीसी के चबूतरे के पास उगी झाड़ियां। 

चबूतरे के साथ बनी झील में कूड़े के ढेर पड़े हैं। अब तो यहां पर सरकंडों के झुंड हो गए हैं। इस झील के लिए नगरपालिका में कुछ दिन पहले ही सुंदरीकरण का प्रस्ताव पास किया था। दावा था कि झील में पानी की व्यवस्था करवा इसमें नाव चलाई जाएंगी। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी झील बनना तो दूर यहां पर सफाई तक नहीं हो पाई।

कस्बावासी राकेश कुमार, अजय सिंगला, सुंदर डाभोदिया, बोबी गोयल, बिजेंदर सिंह, कुलदीप सिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, महेश कुमार आदि ने बताया कि सफाई कर्मचारी इस ओर ध्यान नही दे पा रहे हैं। नपा की ओर से जो घोषणा की गई थी हवा हवाई हो गई हैं।

दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर बना गंदगी का पहाड़। 

हिसार रोड पर भी लगे कूड़े के ढेर

इसी प्रकार हिसार से महम में प्रवेश द्वार पर कूड़े के ऊंचे ऊंचे ढेर लगे हुए हैं। यह एरयिा भारतीय सेना की मल्कियत है। कुछ दिन पूर्व सेना के अधिकारियों ने इसे उठाने के आदेश भी दिए थे। उस समय कुछ कूड़े को बीनकर उसकी खाद बनाई गई थी। लेकिन अधिकतर कूड़ा रोड़  के पुराने महम बाईपास पर अब भी जमा है। इसे उठवाने के लिए नगरवासियों ने नगरपालिका में शिकायत भी दर्ज करवाई है। इस पर नपा अधिकारियों का जवाब है कि कूड़े के ढेर को जल्दी उठवा दिया जाएगा इसके लिए प्रक्रिया जारी है।

चबूतरे का ऐतिहासिक महत्व

1857 की क्रांति में अंग्रेजी सेना के साथ आजादी की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए चौबीसी के योद्धाओं की याद में बनाया गया चौबीसी का चबूतरा प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। चबूतरे की राजनैतिक और सामाजिक फैसलों के लिए अपनी अलग पहचान रही है। जब भी चौबीसी के लोगों ने चबूतरे पर बैठकर राजनैतिक और सामाजिक फैसला लिया है सभी ने एक मत से माना है।

झील की जमीन अभी नपा को नहीं मिली

नगरपलिका सचिव नवीन नांदल ने बताया की चबूतरे के साथ बनी झील अभी खेल विभाग के पास है। एनओसी के लिए लिखा हुआ है। जैसे ही यह स्थान नगरपालिका के पास आ जाएगा। झील की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें :-

नारनौंद के युवक की नीलोखेड़ी में ट्रक की टक्कर से मौत

 पांच साल की बच्ची से दरिंदगी

कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो लोग नहीं उठे सुबह, बैड पर पड़े मिले शव

हिसार में प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय में किया फायर, जवाहर नगर में दहशत

नारनौंद क्षेत्र में भाई ने पत्नी के साथ मिलकर बहन के साथ की मारपीट, मामला दर्ज 

Haryana News karnal 

आनलाइन कार खरीदने गए व्यक्ति से दो लाख लूटे

निजी स्कूलों के बच्चों को परीक्षा के समय सरकारी स्कूलों में मर्ज करना गलत- कुंडू

हिसार में पुलिस हिरासत में ग्राम सचिव की छत से गिरने से मौत : परिजनों ने लगाया पुलिस पर धक्का देकर गिराने का आरोप

दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार | Mother of two children absconding with her lover 

महम नगरपालिका में सीएम फ्लाइंग का छापा: चौकीदार ही निकला

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer