Verification: eefe237ed2c24d7f

विवाहिता ने जहर निगल दी जान : पति पर अवैध संबंधों का आरोप

0 minutes, 16 seconds Read

 Married woman swallows poison, accuses husband of illicit relations

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रतिकात्मक फोटो 

हरियाणा न्यूज अग्रोहा : अग्रोहा के नजदीकी गांव में 25 वर्षीय विवाहिता सुनीता ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। अग्रोहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। मृतका के पिता सतबीर के बयान पर मृतका के पति, ससुर सहित एक अन्य पड़ोस की महिला के खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता ने बताया कि वह गांव दड़ौली का निवासी है, उसकी बेटी की शादी दो साल पहले गांव लांधड़ी निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद इन्हें 13 माह का एक बेटा है। शादी के बाद से बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। इसे लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन उसकी बेटी को प्रताड़ित करना‌ जारी रखा। 

उसकी बेटी ने घर में बताया था कि उसके पति के पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध है, बेटी ने अपने पति को इस बारे कई बार कहा, लेकिन वह नहीं माना। आए दिन दहेज के लिए तंग करने और अपने पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध के कारण उसकी बेटी ने वीरवार को जहरीले पदार्थ निगल कर अपनी जान दे दी। गंभीर अवस्था में अग्रोहा मेडिकल कालेज में लाया गया था लेकिन गंभीर हालात के कारण उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। 

अग्रोहा पुलिस जांच अधिकारी एएसआइ रामजीलाल स्वामी ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर सुनीता की सास, ससुर, पति सहित पड़ोस की अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें :-

महम नगरपालिका में सीएम फ्लाइंग का छापा: चौकीदार ही निकला

विवाहिता ने जहर निगल दी जान : पति पर अवैध संबंधों का आरोप

HSSC Group C Exam 2024 

Lok Sabha election 2024 

HBSE exam datesheet 2023-24 : हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं की डेट शीट जारी, जाने कब होगी 10वी और 12 वीं की परीक्षाएं  

हिसार में विदेशी छात्रा हुई बेहोंश, अस्पताल में भर्ती

तोशाम पहाड़ पर खनन कार्य शुरू

Google News Haryana 

hit and run law protest update 

Barwala News Today 

Hisar jobs requirement 

हरियाणा सरकार ने दिया नए साल का तोहफा | Haryana government gave new year gift

नारनौंद में 8वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज

स्वतंत्रता सेनानी की जमीन पर कब्जा : आखिर गृह मंत्री के शहर में भी क्यों नहीं मिल रहा है स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को न्याय

साइबर ठग रोहतक पुलिस के लिए सर दर्द, एक साथ दिया कई वारदातों को अंजाम

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer