Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Fog Becomes Accident News : कोहरा बना जानलेवा : छह हादसों में चार की मौत, चार घायल

0 minutes, 31 seconds Read

 Fog becomes deadly: four killed, four injured in six accidents

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सफीदों रोड पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, ट्राली में घुसी वाइक, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। 

हरियाणा न्यूज जींद : जागरण संवाददाता, जींद : जिले में ठंड के साथ गहरा रही धुंध अब जानलेवा बनने लगी है। मंगलवार रात को घनी धुंध में दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही। इसके चलते अलग-अलग स्थानों पर हुए छह सड़क हादसों में सेवानिवृत्त आर्मी हवालदार समेत चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। इस सप्ताह लोगों को धुंध और ठंड की मार झेलनी पड़ेगी।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री तो न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक जा पहुंचा। मंगलवार की रात को धुंध बहुत ज्यादा थी और दृश्यता पांच मीटर से भी कम थी। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मकर संक्रांति के बाद से ही लगातार धुंध और ठंड बढ़ती जा रही है। जनवरी में इन दिनों में सबसे ज्यादा धुंध इस वर्ष देखने को मिली है। जिला प्रशासन की तरफ से भी एडवाइजरी जारी की गई है। शाम होते ही धुंध छा जाती है तो सुबह भी 11 बजे तक धुंध देखने को मिल रही है। धुंध के चलते ही अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हो गए। इनमें दो मोटरसाइकिल सवार लोग सड़क किनारे खड़े ट्रक व ट्राली से टकरा गए, एक बाइक सवार अचानक ही आगे कार आने के चलते खंभे से टकरा गया। वहीं नरवाना में पुराने बस अड्डे के पास ट्राला सड़क के साइड में नाले में उतर गया।

धुंध के चलते यहां हुए हादसे पहला हादसा 

पाइपों से भरे ट्रक से टकराई बाइक एक की मौत, दूसरा घायल विजय नगर निवासी जसविंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरा भांजा राहुल मोर निजी कंपनी में काम करता था। मंगलवार देर रात को वह अपने दोस्त भगत सिंह कालोनी निवासी विकास को घर पर छोड़ने के लिए जा रहा था। राहुल मोर मोटरसाइकिल पर बैठाकर कोर्ट मार्ग से जा रहा था। जब वह लघु सचिवालय के पास पहुंचे तो वहां पर पानी के पाइपों से भरा हुआ ट्रक खड़ा था। 

जहां पर ज्यादा धुंध होने के कारण ट्रक उनको दिखाई नहीं दिया और उसमें सीधी टक्कर हो गई। इसमें टक्कर लगने से राहुल मोर व उसका दोस्त विकास घायल हो गए। जहां पर लोगों ने उनको अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर राहुल मोर की मौत हो गई। जबकि विकास का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जसविंद्र ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने ज्यादा धुंध होने के बावजूद न तो ट्रक को सुरक्षित खड़ा किया हुआ था और नही इंडिगेटर जलाए हुए थे। इसके चलते हादसा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सड़क किनारे लकड़ियों भरी ट्राली से टकराई बाइक

गांव बुद्ययन निवासी दिलबाग सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरा लड़का सतेंद्र सिंह पानीपत की निजी कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार रात को सतेंद्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर के लिए निकला था। जब वह हैबतपुर पुल से थोड़ा आगे निकला तो सड़क किनारे लकड़ियों से भरी हुई ट्राली खड़ी थी। जहां पर ज्यादा धुंध होने के कारण सतेंद्र को ट्राली दिखाई नहीं दी और उससे टक्कर हो गई। इसमें सतेंद्र की मौत हो गई। उसने बताया कि ट्राली गांव रुपगढ़ निवासी नरेश की थी और धुंध होने के बावजूद उसने ट्राली को सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था और उसने न तो कोई इंङिगेटर जलाया हुआ था। उसकी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक नरेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खेत से लौटते समय खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत और दूसरा घायल

गांव रेवर निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई हैप्पी सैनी मंगलवार शाम को अपने दोस्त सुरेंद्र के साथ खेतों में गए हुए थे। जब देर शाम को दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर की तरफ निकले थे। जब गांव के निकट पहुंचे तो अचानक ही उनके मोटरसाइकिल के सामने गाड़ी आ गई और उससे बचने की चक्कर में हैप्पी सैनी ने मोटरसाइकिल का कट मारा और खंभे से जा टकराई। इसमें टक्कर लगते ही हैप्पी सैनी व सुरेंद्र दोनों सड़क पर गिर गए और दोनों को गंभीर चोट आई। जहां पर दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर हैप्पी सैनी की मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र का इलाज चल रहा है। उसने बताया कि धुंध के दौरान गाड़ी सवार तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और इसी के चलते हादसा हुआ है। कार चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हरिद्वार योग शिविर में जा रहे पूर्व सैनिक की मौत

जींद-पानीपत मार्ग पर गांव रजाना खुर्द के निकट धुंध के दौरान ट्रक से सीधी टक्कर होने से वैन सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। हिसार के हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी बलजीत ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरा पिता ईश्वर सिंह सेना से सेवानिवृत था और पंतजलि योग संस्था से जुड़ा हुआ था। बुधवार सुबह वह हिसार से अपनी वैन लेकर हरिद्वार में योग शिविर में भाग लेने के लिए निकला था। जब वह गांव रजाना खुर्द के निकट पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी वैन को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैन में सवार उसके पिता ईश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार जब हादसा हुआ, उस समय ज्यादा धुंध थी। इसी के चलते दोनों वाहनों में टक्कर हुई है। हादसा होते ही चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नोट : हरियाणा न्यूज के लिए प्रत्येक सेंटर से रिपोर्टर चाहिए, संपर्क करें 9896344320 Surender Sodhi 

 हरियाणा न्यूज पर खबर प्रकाशित करवाने के लिए मेल करें :-  sunilkohar@gmail.com

या व्हाट्सएप करें : 7015156567

Haryana News WhatsApp group link 

group link 

WhatsApp channel link ko follow kre

Link 

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

हरियाणा में आप नेता गिरफ्तार 

हिसार की ताजा खबर हिसार 

Haryana News Today : जींद पानीपत मार्ग पर सड़क हादसा ; सड़क हादसे में हिसार जिले के व्यक्ति की मौत

Jind news Hindi : जींद जिले की धड़ौली गौशाला में बवाल; गौशाला में मिले गोवंश के कंकाल, गो सेवकों ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

Bhuna Fatehabad News Today 

Haryana Ki Taaja Khabar: बेटे ने मां की तेजधार हथियार से गला रेत कर की हत्या

Haryana politics News : Hooda and SRK ; क्या हरियाणा काग्रेस गुटबाजी के चक्रव्यूह से बाहर निकल पाएगी? क्या SRK की जोड़ी यात्रा में दिखा पाएगी ताकत ?

हांसी के गीता चौंक पर विवाद 

Rohtak school bus and school van accident news 

Meham Accident News 

Haryana Crime News Today 

Indian Air force requirement 

School Holidays in Haryana 

Weather update in Haryana-punjab : मौसम विभाग का रेड अलर्ट; हरियाणा पंजाब में हाड़ कंपाने वाली ठंड, घने कोहरे ने रोकी रफ्तार 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer