Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Police Requirement Update : हरियाणा पुलिस भर्ती में सरकार ने दी विशेष छूट, इन अभ्यर्थियों को होगा फायदा

0 minutes, 16 seconds Read

 Government gives special relaxation in Haryana Police recruitment, these candidates will benefit

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को उम्र में तीन साल की छूट दी

फाइल फोटो। 

मंत्रिमंडल ने गृह विभाग के अतिरिक्त प्रस्ताव को दी मंजूरी, केवल 2024 में विज्ञापित पदों के लिए मिलेगी छूट, पुलिस सिपाही और सब इंस्पेक्टर पदों की भर्ती पर कोरोना काल के कारण दी गई छूट

हरियाणा न्यूज चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिस सिपाही और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को उम्र में तीन साल की छूट दी है। मंत्रिमंडल ने समुलेशन के जरिए भर्ती के लिए उम्र में तीन साल की छूट देने के गृह विभाग के अतिरिक्त प्रस्ताव को मंजूरी दी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने हरियाणा न्यूज व अब तक न्यूज के संयुक्त रुप से पूछने पर वीरवार को पुष्टि की। 

उन्होंने बताया कि सीईटी पास उम्मीदवारों ने उन्हें लिखित और मौखिक तौर पर आवेदन देकर आग्रह किया था कि चूंकि सीईटी हुए लगभग दो साल हो गए हैं और कोरोना काल के कारण भी पुलिस सिपाही पदों पर भर्ती नहीं हुई है इसलिए इस भर्ती में उम्मीदवारों को उम्र में तीन साल की छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने ये प्रतिवेदन प्रदेश सरकार के पास भेज दिए थे। साथ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से भी उम्मीदवारों की मांग पर विचार करने का अनुरोध किया था। 

आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि उम्मीदवारों के आग्रह को स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्यालय से वीरवार को पत्र प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि इस पत्र में लिखा है कि सिपाही और सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए उम्र में तीन साल की छूट दी गई है। मगर यह छूट एक बार के लिए ही है। गौरतलब है कि उम्मीदवारों ने लगातार हरियाणा न्यूज से भी आग्रह किया था कि उम्र में तीन साल की छूट देने की उनकी मांग सरकार और आयोग के सामने उठाई जाए। हरियाणा न्यूज और अब तक न्यूज ने लगातार खबरें प्रकाशित कर उम्मीदवारों की यह मांग प्रदेश सरकार और आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी तक पहुंचाने का काम किया है। 

वर्ष 2024 में होने वाली भर्तियों के लिए मिली है छूट

हरियाणा पुलिस में पुरुष सिपाही के 5000, महिला सिपाही के 1000 पदों पर भर्ती होनी है। ग्रुप सी के लिए सीईटी हो चुका है। इसलिए इस भर्ती में केवल ग्रुप सी सीईटी पास उम्मीदवार ही आवेदन के योग्य हैं। अभी तक ग्रुप सी का एक ही सीईटी हुआ है। पुलिस भर्ती नियमों में संशोधन भी सीईटी के कारण किया जा रहा है। जिसे मंत्रिमंडल ने अलग से मंजूरी दे दी है और संशोधित नियम अधिसूचित करने से पहले एलआर के पास भेजे गए हैं। एलआर से क्लीयर होते ही इन रूल्स को अधिसूचित कर दिया जाएगा। इसी बीच उम्मीदवारों की उम्र में तीन साल की छूट देने की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विचार किया। उनके मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से भी उम्मीदवारों ने मिलकर आग्रह किया। इसके बाद गृह विभाग से तीन साल की छूट देने के लिए अलग से अतिरिक्त प्रस्ताव मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए मंगाया गया। 

गृह विभाग का छूट मिलने का प्रस्ताव मिलते ही सर्कुलेशन के जरिए मंत्रिमंडल ने इसकी मंजूरी दे दी। अब जो मंजूरी दी गई है, उसके अनुसार करेंट कैलेंडर ईयर (यानी चालू कैलेंडर वर्ष: 2024) में सिपाही और सब इंस्पेक्टर के सीधी भर्ती के करेंट कैलेंडर ईयर में विज्ञापित पदों के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा से ऊपर तीन साल की छूट दी जाती है। यह वन टाइम छूट कोविड-19 महामारी के कारण दी जा रही है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने वीरवार को मंत्रिमंडल से मंजूर इस फैसले को पुलिस महानिदेशक और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव को भेज दिया है। इसका मतलब यह है कि वर्ष 2024 में सिपाही और सब इंस्पेक्टर के जितने पद विज्ञापित होंगे, उनके लिए सभी कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी उम्र सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी।

सिपाही के लिए 18 से 28, सब इंस्पेक्टर के लिए 21 से 30 साल तक के उम्मीदवार पात्र हो जाएंगे

हरियाणा गृह विभाग के 08 मई, 2017 को अधिसूचित पुलिस (नॉन गैजेटड एंड अन्य रैंक) सर्विस रूल्स के रूल नंबर 5 में उम्र का प्रावधान है। इसमें लिखा है : सब इंस्पेक्टर पद पर सीधी भर्ती के लिए 21 से 27 वर्ष की उम्र और सिपाही पद पर सीधी भर्ती के लिए 18 से 25 वर्ष तक की उम्र के व्यक्ति ही नियुक्त हो सकेंगे। उम्र की गणना उस महीने के पहली तारीख को गिनी जाएगी, जिस महीने में आयोग या अन्य भर्ती एजेंसी आवेदन मांगेगी।

 इसका मतलब यह हुआ है कि अगर फरवरी, 2024 में आयोग सिपाही के पद विज्ञापित करता है तो उम्र की गणना 01 फरवरी, 2024 के अनुसार होगी। अब मंत्रिमंडल ने जो मंजूरी दी है, उसके अनुसार सब इंस्पेक्टर के लिए उम्र 21 से 30 वर्ष हो जाएगी और सिपाही के लिए 18 से 28 वर्ष हो जाएगी। मगर यह उम्र केवल 2024 में विज्ञापित पदों के लिए ही होगी। हालांकि अभी तक पुलिस ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती करने का कोई फैसला नहीं किया है मगर उम्मीदवारों की मांग है कि ग्रुप सी सीईटी हो चुका है इसलिए सब इंस्पेक्टर पदों पर भी भर्ती की जानी चाहिए ताकि उन्हें भी उम्र का लाभ मिल सके।

2022 से 2023 तक 7438 पदों पर चयन हुआ

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने हरियाणा न्यूज के पूछने पर बताया कि 16 जून, 2022 को पुरुष सिपाही के 5500, 17 जून, 2022 को महिला सिपाही के 1100, 30 नवंबर, 2023 को रेडियोग्राफर के 197, 20 सितंबर, 2023 को एचएसआईआईडीसी के सहायक प्रबंधक (यूटिलिटीज) के अलावा 2023 में आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर चयन किया गया। इस तरह 2022 और 2023 में कुल 8438 पदों पर चयन हुआ। उन्होंने बताया कि इस समय ग्रुप सी के 32000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। टीजीटी के 7471 पदों पर भर्ती चल रही है और ग्रुप डी के 13657 पदों पर भर्ती चल रही है।

ग्रुप डी के उम्मीदवारों को विकल्प भरने का मौका अगले सप्ताह संभव : खदरी

हरियाणा न्यूज ने पूछा कि ग्रुप डी के उम्मीदवारों को विकल्प भरने का मौका इस सप्ताह मिलना था, क्या उसमें देरी है? अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि लगभग 56000 उम्मीदवारों की डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन चल रही है। इसलिए उसमें समय लग रहा है। जैसे ही यह वेरीफिकेशन पूरी हो जाएगी, विकल्प लेने का पोर्टल खोल दिया जाएगा। मगर उससे पहले कैटेगरी ठीक करने का मौका दिया जाएगा। इसलिए विकल्प पोर्टल अगले सप्ताह या उससे अगले सप्ताह खोला जा सकता है।

ग्रुप सी के 9 ग्रुपों का रिजल्ट तैयार करने में जुटा आयोग

हरियाणा न्यूज के पूछने पर आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि ग्रुप सी के 9 ग्रुपों का रिजल्ट तैयार करने में आयोग जुटा हुआ है। पेपर दे चुके उम्मीदवारों की डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन आंतरिक तौर पर चल रही है। उसके बाद रिजल्ट तैयार होगा। उन्होंने बताया कि आगामी फरवरी के पहले सप्ताह तक यह रिजल्ट तैयार होने की संभावना है। हरियाणा न्यूज ने पूछा कि ग्रुप सी के अन्य ग्रुपों के पेपर कब होंगे तो अध्यक्ष ने कहा कि 28 जनवरी के बाद 10-11 फरवरी, 2024 को ही अन्य ग्रुपों के पेपर संभव हैं। देरी का कारण पूछने पर अध्यक्ष ने बताया कि योग्यता चेक करने में समय लग रहा है। जैसे ही योग्यता चेक हो जाएगी, उनमें से चार गुना शॉर्ट लिस्ट करने में समय लगता है। इसलिए 10-11 फरवरी को ही अगले पेपर संभव हैं।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News Today 

हरियाणा के खेल समाचार 

Heart Attack: चलती रोडवेज बस में चालक को आया हार्ट अटैक, फिर कडंक्टर ने संभाला स्टेयरिंग, 20 सवारों की अटकी सांसें

हिसार में कुत्ते को उठा ले गया चीता, लोगों में दहशत 

Hisar Accident News Today : हिसार में पैदल चल रहे दो लोगों को कार ने मारी टक्कर : एक की मौत, एक घायल

Bhiwani News Today 

Rewari News Today 

 Hisar News Today :  हिसार के सक्षम बने सबसे कम उम्र के यूथ आइकॉन अवार्डी

Hisar News Today: ऑटो चालक बोला कुत्ते को सरसों के खेत में घसिट कर ले गया चीता; वन्य प्राणी संरक्षण की टीम ने रात भर की रैकी

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer