Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund News : नारनौंद से नौंवी कक्षा का छात्र लापता | Class 9 student missing from Narnaund

0 minutes, 13 seconds Read

 Narnaund News : Class 9 student missing from Narnaund

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज नारनौंद : नारनौंद कस्बे से नौंवी कक्षा का एक छात्र अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र के परिजनों के मुताबिक मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए गया था कि वापस नहीं आया। छात्र की तलाश में परिजन दो दिन से दिन रात इधर उधर भटक रहे हैं। 

कस्बे के वार्ड नंबर 5 निवासी कुलदीप ने बताया कि वो जींद रोड़ पर मोटरसाइकिल मकैनिक का कार्य करता है और 16 वर्षीय बेटा चिराग नारनौंद के निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। मंगलवार को दोपहर बाद चिराग पूजा अर्चना करने के लिए हनुमान मंदिर में गया था। लेकिन देर रात तक भी वह वापस घर नहीं आया। देर तक घर नहीं आने के बाद जब वो चिराग की तलाश में मंदिर में पहुंचे लेकिन वहां से भी कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद वह चिराग के दोस्तों वह अपनी जान पहचान की जगह पर भी उसकी खोजबीन की और तमाम रिश्तेदारियों में भी फोन कर संपर्क साधा, परंतु चिराग का कहीं से कोई पता नहीं चला। रात भर चिराग की तलाश में वह इधर-उधर घूमते रहे और बुधवार की दोपहर तक भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 

नारनौंद के कुलदीप ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं जिनमें से बड़ी बेटी है और छोटा बेटा चिराग है। कुलदीप ने बताया कि इसकी शिकायत नारनौंद पुलिस थाने में कर दी है। अगर किसी को चिराग के बारे में कोई सूचना मिले तो वह नारनौंद पुलिस थाने के फोन नंबर 0163233222, 8813089307 and 8813089329 पर संपर्क कर सूचना दे सकता है। इसके अलावा उसके मोबाइल नंबर 9812837619 पर भी जानकारी दे सकता है। अगर चिराग हरियाणा न्यूज की इस खबर को पढ़ रहा है तो वो तुरंत घर पहुंचे, क्योंकि उसकी मां और बहन सहित उसके पापा का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News Today 

Winter holidays of schools extended again in Haryana : हरियाणा में स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां फिर बढ़ी : अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

हिसार जिले में मकान को ताला तोड़कर आस्ट्रेलियन डॉलर, नकदी व आभूषण चोरी 

Haryana roadways ka chakka jaam : यात्रीगण ध्यान दें… रोडवेज का चक्का जाम आज, घर से निकले तो हो सकती है परेशानी

हिसार में नवजात बच्चे का सिर व धड़ मिलने से फैली सनसनी

HARYANA News Today : नकली पुलिस सब इंस्पेक्टर बनाकर वाहन चालकों से वसूली करते दो काबू ; नकली सब इंस्पेक्टर का पिता असली रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर 

Jind News Today : जींद में ASI 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने निगला जहर

Haryana News Today : विदेशी लड़की और दिल्ली के युवक का हरियाणा के रिसार्ट में शव मिलने से मचा हड़कंप 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer