Verification: eefe237ed2c24d7f

Rewari News Today: रेवाड़ी जिले को मिली 176 करोड़ रुपए की 8 विकास योजनाओं की ‘मनोहर’ सौगात ; देखें रेवाड़ी को 2024 में किन-किन परियोजनाओं की मिली सौगात

0 minutes, 18 seconds Read

 Rewari News Today: Rewari district got the ‘charming’ gift of 8 development schemes worth Rs 176 crore.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार से विडियो कांफ्रेंसिंग से किया रेवाड़ी की 8 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल।‌


हरियाणा न्यूज रेवाड़ी : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बुधवार को ‘संकल्प से परिणाम वर्ष’ में जिला हिसार से रेवाड़ी जिला को करीब 176 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों की ‘मनोहर’ सौगात दी। मुख्यमंत्री ने हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुडक़र रेवाड़ी जिला की 8 जनहितैषी विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समरोह का रेवाड़ी लघु सचिवालय स्थित सभागार में सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए जबकि कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डा.अरविंद यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, परिवार पहचान पत्र के स्टेट कॉरडिनेटर सतीश खोला व सुनील मुसेपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता डीसी राहुल हुड्डा ने की।


दक्षिणी हरियाणा को मिला ‘मनोहर’ सरकार में सम्मान : डा. बनवारी लाल
हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन रेवाड़ी जिला के लिए विकास योजनाओं की ‘मनोहर’ सौगात लेकर आया है। आज जिला को करीब 176 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कर कमलों से मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दूरदर्शी व ऊर्जावान नेतृत्व में दक्षिणी हरियाणा को पूरा मान-सम्मान मिला है। मनोहर सरकार के करीब साढ़े 9 साल के कार्यकाल में दक्षिणी हरियाणा के अंतिम छोर तक पानी पहुंचा है। सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए हरियाणा प्रदेशवासियों को पर्ची-खर्ची, क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाई भतीजावाद, असमान विकास, भ्रष्टाचार की बेडिय़ों से मुक्त कराया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे को चरितार्थ किया है।


विकासात्मक कदम में भागीदार बना रेवाड़ी जिला :
सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में ऐसी व्यवस्था कायम की है कि हम सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मोबाइल और कम्प्यूटर के माध्यम से घर बैठे ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बढ़ते विकासात्मक कदम में पिछले साढ़े 9 साल के कार्यकाल में रेवाड़ी जिला निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के चंहुमुखी विकास के लिए सरकार वचनबद्ध है और इसके लिए सरकार द्वारा अनेक विकास योजनाएं क्रियांवित करते हुए आमजन को लाभान्वित करने की दिशा में कारगर एवं सराहनीय कदम उठाए हैं। सरकार का जिला रेवाड़ी में शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, जल व बिजली आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं पर पूरा फोकस है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के माध्यम से जहां लोगों को उनके घर द्वार के नजदीक सरकार की ‘अंत्योदय’ व ‘गरीब’ कल्याणकारी योजना का लाभ दिया जा रहा है वहीं लोगों की शिकायतों और समस्याओं का भी बिना किसी परेशानी के समाधान हुआ है। उन्होंने उपायुक्त एवं प्रशासन के अन्य अधिकारियों को जिला में चल रहे विकास कार्यो विशेषकर पंचायत विभाग से संबंधित विकास कार्यों को गति देते हुए जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।


हरियाणा आईटी का उपयोग कर डिजिटल क्रांति में बना अग्रणी : लक्ष्मण सिंह यादव 

विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विगत साढ़े 9 वर्षों से प्रदेश में आईटी का अधिक से अधिक उपयोग कर राज्य को डिजिटल क्रांति में अग्रणी बनाते हुए सरकारी विभागों की कार्यशैली में आईटी ने व्यवस्था परिवर्तन का एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं से आईटी का उपयोग कर स्टार्टअप शुरू करके अन्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया है। सीएम मनोहर लाल, जो स्वयं एक आईटी ज्ञाता हैं, ने आईटी को सुशासन का आधार माना है। ई-गवर्नेंस से गुड गवर्नेंस के अपने विजन पर चलते हुए उन्होंने सदैव अधिकारियों व कर्मचारियों को भी आईटी का अधिक से अधिक उपयोग करने की ओर प्रेरित किया। यही कारण है कि आज हरियाणा में 50 से अधिक सरकारी विभागों से जुड़ी 650 से अधिक नागरिक सेवाएं व योजनाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं और घर बैठे ही लोग इन योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी को दी इन विकास योजनाओं की सौगात :
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार से वर्चुअल माध्यम से रेवाड़ी जिला की 1 परियोजना की अधारशिला रखी व 7 योजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें रेवाड़ी शहर के फाटक नंबर 3 व 59 पर 86 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज की आधारशिला रखने सहित रेवाड़ी के कुंड-खोल-मंदौला मार्ग पर 42.7 करोड़ रुपए की लागत से करीब 19 किलोमीटर सडक़ व 46.19 करोड़ की लागत से रेवाड़ी शहांजापुर रोड का उद्घाटन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से डा.बनवारी लाल की उपस्थिति में पशुपालन विभाग की ओर से गांव गुरावड़ा में 34.76 करोड़ की लागत से, गांव निमोठ में 32.88 करोड़ रुपए की लागत से, गांव औलांत में 32.88 करोड़ की लागत से, गांव बवाना गुर्जर में 31.68 करोड़ की लागत से तथा गांव दड़ौली में 31.68 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पशु चिकित्सालय भवनों का उद्घाटन किया।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News Today 

Heart Attack: चलती रोडवेज बस में चालक को आया हार्ट अटैक, फिर कडंक्टर ने संभाला स्टेयरिंग, 20 सवारों की अटकी सांसें

Hisar Accident News Today : हिसार में पैदल चल रहे दो लोगों को कार ने मारी टक्कर : एक की मौत, एक घायल

Bhiwani News Today 

Hisar ki taaja khabar: पीडब्ल्यूडी और जनस्वास्थ्य विभाग में तालमेल की कमी, जनता का पैसा किया जा रहा बर्बाद

हिसार में जजपा को झटका, पूर्व हलका अध्यक्ष ने समर्थकों सहित जजपा को कहा अलविदा

Haryana News Today : हरियाणा को मिली 2024 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात

सीएम मनोहर लाल पहुंचे ईटीटीआईवीएफ, पशुओं की नस्ल सुधार से बढ़ेगी आमदनी 

Haryana News Today : हरियाणा को मिली 2024 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात

Winter holidays of schools extended again in Haryana : हरियाणा में स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां फिर बढ़ी : अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer