Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News Today: कैथल में पंचायती भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो गुटों में विवाद: जमकर चले लाठी-डंडे , 210 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

0 minutes, 22 seconds Read

Haryana News Today: Dispute between two groups over occupation of Panchayat land in Kaithal

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे, कैथल : कैथल जिले के गांव बरटा में पंचायती जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो समुदायों में हुए विवाद में जमकर लाठी और डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग शिकायत में 210 व्यक्तियों को नामजद किया है। एक पक्ष के लोगों की शिकायत अनुसार 18 को आरोपी शीशपाल, हुकम, बागा, जीतेश, नारायण दास, बबली, कुलदीप, शमशेर, बलवान, प्रकाशा, रघुबीर, राजपाल, मनी राम व 150 अन्य व्यक्ति अपने हाथों में संगतपुरा चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि इस संबंध में गांव के दोनों पक्षों के लोगों ने अलग-अलग शिकायत दी है। दोनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव में पुलिस की ओर से निगरानी की जा रही है।

लाठी-डंडे लेकर उनके घर के आगे एकत्रिता होकर डंडे लहराने लगे और उनके घर के आगे पंचायत भूमि से बंधे हुए उनके पशु खोलकर भगा दिए। आरोपियों ने वहां बनी हुई पानी की टंकी तोड़ दी और उनके घर के आगे सभी आरोपियों ने दीवार बनानी शुरू कर दी। जब उन्होंने इस कार्य करने से रोकना चाहा तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की। आरोपियों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। जब उन्होंने गांव के सरपंच, पंच व मौजिज व्यक्ति वहां बुलाए तो आरोपियों ने दीवार बनाना बंद नहीं किया और वहां पर पंचायत के लोगों पंच व सरपंच को भी चोटें मारी।

आरोप है कि आरोपी गांव में पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं और वहां पर अन्य लोगों के घरों के रास्ते को रोककर उनके आने-जाने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। झगड़े के दौरान जब उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए घरों में जाकर दरवाजे बंद किए तो आरोपियों ने दरवाजों पर ईंट मारना शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने मुश्किल से उनको उनके घरों से निकालकर गांव से निकालकर बाहर भेजा। उन्होंने अंदेशा जताया कि उपरोक्त आरोपी उनको जान से मार सकते हैं

आरोपियों से खतरे की संभावना भी जताईः वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत अनु. उन्हें गांव के पूर्व सरपंच ने रेजूलेशन के अनुसार गांव में पंचायती जमीन पर कब्जा दे रहे है। जब वे उक्त जमीन पर कब्जा लेने के लिए गए तो आरोपी महेश कुमार, जगसीर, धोला, रामजुआरी, ध्रुव, ईश्वर, दिलबाग, विक्रम, मोनू, गुरदेव, कृष्ण, बलविंद्र, नरेश व 50-60 अन्य लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ झगड़ा कर मारपीट की और उन्हें चोटिल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे। उन्होंने आरोपियों से खतरे की संभावना भी जताई है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

HBSE Exam Update 

kaithal News Today 

Share market fraud case 

किसानों का बड़ा ऐलान 

हरियाणा की राजनितिक खबर 

Sirsa News Today 

Jind News Hindi 

नारनौंद की खबर 

accident in Hisar 

नारनौंद क्षेत्र में लूटपाट : लूटपाट के मामले में महम चौबीसी के गांव फरमाणा और बेढुआ गांव के दो गिरफ्तार

HAU agriculture Mela latest News 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer