---Advertisement---

Hisar ki taaja khabar : होटल में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Follow Us
---Advertisement---

Hisar ki taaja khabar: Dead body of youth found in hotel

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज, हिसार: मेन बाजार में पूजा मार्कीट के पास एक होटल के कमरे के बाथरूम में अमरदीप कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय राजेश का शव पड़ा हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। उसका शव टॉयलेट सीट पर मिला और एक हाथ में सीरिंज लगी थी। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आजाद नगर के साहिल ने बताया कि हमने कैमरी रोड स्थित अमरदीप कॉलोनी निवासी राजेश और चंद्रलोक कॉलोनी निवासी विष्णु के साथ बुधवार रात को पौने दस बजे होटल में कमरा किराये पर लिया था। हम तीनों रात 12 बजे खाना खाने के बाद कमरे में सो गए। हम वीरवार को सुबह 9 बजे उठे तो देखा कि राजेश कमरे में नहीं है और बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। बाथरूम के अंदर मोबाइल पर गाने बज रहे थे। बार-बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई आवाज नहीं आई और दरवाजा नहीं खोला।

हमने इस बारे में होटल संचालक को बताया। फिर उसकी मौजूदगी में बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर टायलेट सीट पर राजेश अचेत हालत में बैठा था। उसके हाथ में सीरिंज लगी थी। हम उसे वाहन सिविल अस्पताल में लेकर आए। डॉक्टर ने चैकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि नशे की ओवरडोज के कारण राजेश की मौत हो गई। सिटी थाना प्रभारी रिसाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

गंगवा गांव के मुकेश कुमार ने बताया कि मौसेरे भाई राजेश के पिता का पहले निधन हो चुका है। घर पर राजेश मां और बहन के साथ रहता था। वह रंग-रोगन का काम करता था। उसके सहारे ही घर का गुजारा चलता था। सुबह पुलिस ने घटना बारे बताया तो हम अस्पताल मैं पहुंचे। तब पता चला कि भाई की मौत हो चुकी है।

पहले भी नशे से हो चुकी कई मौतें

न्यू क्लॉथ मार्कीट की झाड़ियों में 6 जनवरी को युवक का शव मिला था। उसके हाथ में सीरिंज लगी हुई थी। मृतक की शिना त टेकड़ा मोहल्ला निवासी गौरव के रूप में हुई थी। नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी।

»

विकास नगर की झाड़ियों में 16 अगस्त 2023 को पड़ाव निवासी विद्याधर उर्फ बंटी (32) का शव मिला। वह 15 अगस्त को गुजरात के सूरत से घर लौटा था। वह सूरत में सैलून का काम करता था। घर आने के बाद अगले दिन उसका शव विकास नगर की झाड़ियों में मिला था। चिट्टे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी। 

विकास नगर में 14 सितम्बर 2023 को नहला गांव का रवीश कुमार (28) बेहोशी की हालत में मिला था। पता चलने पर पुलिस उसे सिविल अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर आई थी। गंभीर हालत को देखते हुए उसको रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया था। रास्ते में नशे और काला पीलिया के कारण उसकी मौत हो गई थी। जी.जे.यू. के सामने की झाड़ियों में 23 सितम्बर 2023 को मस्तनाथ कॉलोनी निवासी संजय (32) का शव मिला था। उसकी मौत नशे की

»

ओवरडोज के कारण हुई थी। घटनास्थल पर उसके पांव के पास सीरिंज पड़ी मिली थी। » विकास नगर की झाड़ियों में 6 दिसंबर की रात को सूर्यनगर के अमित(23) का शव मिला था। वह रंग-रोगन का काम करता था और नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

डेरा प्रमुख राम रहीम को जोर का झटका धीरे से लगा, जाने पूरा मामला 

शंभू बॉर्डर व खनौरी बॉर्डर पर हलचल तेज, किसानों ने बनाई रणनीति 

हरियाणा में प्रेमी जोड़े ने लगाया फंदा, गांव गुहांड में हड़कंप 

हवस की पुजारन बेटी, पकड़ी गई तो कर दिया ऐसा काम कि हर बेटी हो गई शर्मशार 

Haryana News Today 

Hansi News 

Weather Update in Haryana Punjab and Delhi NCR 

TGT jobs 303 post 

सरकारी योजनाएं 

Today Headlines in Haryana 

हिसार की ताजा खबर 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer