Verification: eefe237ed2c24d7f

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के बाद छात्रों के दो गुट भिड़े 

0 minutes, 18 seconds Read

Two groups of students clashed after Haryana School Education Board examination

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के बाद छात्रों के दो गुट भिड़े 

 रोहतक में परीक्षा के बाद युवकों के दो गुटों में झगड़ा, दो युवक घायल

प्रतिकात्मक फोटो, 

हरियाणा न्यूज टूडे, रोहतक : रोहतक जिले के गांव सिंहपुरा खुर्द के स्कूल में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा ( HBSE Exam) के बाद छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान तेजधार हथियार से दो छात्रों पर हमला किया गया। दोनों युवकों को उपचार के लिए Rohtak PGI  में भर्ती करवाया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि घायलों के बयान पर केस दर्ज करने के बाद ही मामले की जांच शुरू सही तरीके से पाएगी। 

बताया जा रहा है कि स्कूल में मंगलवार को दसवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी। पुलिस के मुताबिक घायल युवकों की पहचान रोहतक के गीतांजली ऐनक्लेव निवासी करीब 19 वर्षीय विकास व गांव सांघी निवासी करीब 19 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है। विकास के पेट व सिर पर तेजधार हथियार से चोट लगी हैं। सौरभ को कमर में दाएं तरफ तेजधार हथियार की चोटें लगी हैं।

 बहु अकबरपुर पुलिस थाना के एसएचओ महेश कुमार ने बताया कि गांव सिंहपुरा खुर्द में दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला करने की सूचना थी। स्कूल में परीक्षा के बाद विवाद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों के बयान केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की जाएगी।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 

Haryana News Today: रंग लगाने को लेकर सिरसा में खूनी संघर्ष, विरोध में दुकानें रही बंद

Jind News Hindijind Murder News ,

हिसार पुलिस का एक्शन प्लान: जुआ खेलते व सट्टेबाजी करते 10 काबू, करीब 80 हजार रुपए की नगदी बरामद 

Narnaund News ,
Barwala Hisar News ,
हिसार में होली के दिन हादसा, बुझा घर का चिराग, होली के रंग पड़े फीके,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer