Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार हादसे में धांसू गांव के युवक की मौत : हिसार बीएसएफ कैंप के पास हुआ हादसा

0 minutes, 14 seconds Read

 youth from Dhansu village died in Hisar accident.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिरसा रोड़ पर अनियंत्रित हो डिवाईडर से टकराई स्कूटी, युवक की मौत

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़ ।

हिसार की ताजा खबर live today : दिल्ली सिरसा रोड़ पर बी.एस.एफ. कैंपस हिसार के पास बुधवार शाम करीब 5 बजे एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाईडर से जा टकराई। जिससे स्कूटी सवार हिसार जिले के गांव धान्सु निवासी चन्द्रशेखर (32) की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उसकी दाईं टांग भी आधी कट गई। 

सूचना मिलने पर एंबुलैंस स्टाफ मौके पर पहुंचा और उसे उठाकर सिविल अस्पताल में लाया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव धान्सु गांव का चन्द्रशेखर अविवाहित था और वह खेतीबाड़ी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह बुधवार को कोर्ट में गया था। वह बाद में बस स्टैंड के पास पहुंचा। वह शाम को शहर से स्कूटी पर सवार होकर अग्रोहा की तरफ जा रहा था। वह बी.एस.एफ. कैंपस के नजदीक पहुंचा तो अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाईडर से जा टकराई। जिससे चन्द्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी दाई टांग आधी कट गई। 

इसकी सूचना मिलते ही एंबुलैंस स्टाफ उसे मौके से उठाकर सिविल अस्पताल में लाया। जहां पर डॉ. वीरभान ने चैकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में स्टाफ ने शव मोर्चरी में शिफ्ट किया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer