Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद क्षेत्र में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, आज होगा पोस्टमार्टम

0 minutes, 3 seconds Read

 married woman committed suicide by hanging herself in Narnaund .

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

नारनौंद की खबर : नारनौंद उपमंडल के गांव बास आजम शाहपुर में एक विवाहिता ने अज्ञात परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव बास आजम शाहपुर निवासी सचिन की शादी करीब ढाई 3 साल पहले रितु नमक लड़की से हुई थी। उन दोनों की इच्छा महीने की बेटी बताई जा रही है। शनिवार को रीतू ने अपने घर के एक कमरे में जाकर अज्ञात परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। जब तक ऋतु पर उसके ससुराल वालों की नजर गई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रितु की मौत की खबर उसके मायके पक्ष के लोगों को दी। 

रितु की मौत की सूचना मिलते ही उसके मायके पक्ष के लोग रितु की ससुराल पहुंचे तो पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि रीतू के ससुरालजन उसे तंग करते थे और इसी के चलते उन्होंने उसकी हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटका दिया। बास पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। आपको बता दे की सचिन गांव में ही हेयर ड्रेसर का काम करता है और सचिन की पत्नी की मौत के पीछे घर की आपसी कहां सनी बताया जा रहा है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer