relatives of the deceased blocked the road in Fatehabad
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रविवार को खाना खाने के बाद दोनों दोस्त घूमने गए तो कार ने मारी थी टक्कर, एक युवक की मौके पर हो गई थी मौत, दूसरे ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
![]() |
| जमालपुर शेखां में जाम लगाए बैठे ग्रामीण। |
हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़।
फतेहाबाद की ताजा खबर live today: फतेहाबाद जिले के जमालपुर शेखां गांव के पास रविवार सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
![]() |
| मृतक के परिजनों से बातचीत करते डीएसपी शमशेर सिंह। |
जाम लगाए बैठे ग्रामीणों ने बताया कि 22 वर्षीय अमन और उसका दोस्त अमन घूमने के लिए जाते थे। रविवार को भी दोनों दोस्त घूमने के लिए गए तो पता चला कि उन्हें एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है और गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को टोहाना के अस्पताल में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने एक अमन को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे अमन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रैफर कर दिया। हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार के शाम को जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ते हुए अमन भी हार गया और उसकी मौत हो गई।
मृतक अमन के जीजा पंजाब के मुनक निवासी मोहित ने आरोप लगाते हो कहा कि जब अमन की मौत की सूचना टोहाना पुलिस को दी तो पुलिस ने गाड़ी न होने का बहाना बनाया और आने में असमर्थता जताई। वह प्राइवेट गाड़ी में पुलिस को लेकर लेकर हिसार पहुंचे और मृतक अमन के शव का पोस्टमार्टम करवाया। अंतिम संस्कार करने की बजाय परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर जाम लगा दिया और आरोप लगाया कि 5 दिन बिक जाने के बाद भी पुलिस कार चालक को नहीं पकड़ पाई।
ये भी पढ़ें : कैथल जिले से नवविवाहिता लापता, डेढ़ महीने पहले हुई थी हिसार में शादी ,
परिजनों का आरोप है कि पुलिस इतने दिन भी जाने के बाद भी ना ही तो गाड़ी के नंबर का और ना ही चालक को पकड़ पाई है। पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस को लाने के लिए उन्हें प्राइवेट गाड़ी करके लाना पड़ा जबकि हिसार से टोहाना के लिए बस सर्विस हर समय मौजूद रहती है। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस आरोपित गाड़ी चालक तक पहुंच चुकी है और अब उसे बचाने में लगी हुई है। जाम लगने की सूचना मिलते हैं डीएसपी शमशेर सिंह जमालपुर शेखां गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया है। लेकिन ग्रामीण शव मना कर दिया कि जब तक आरोपित गाड़ी चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
उधर पुलिस का कहना है कि पुलिस इस दिन से गाड़ी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। लेकिन रात का अंधेरा होने की वजह से गाड़ी के नंबर दिखाई नहीं दे रहे। अब तक यह जरूर जाहिर हो चुका है हादसे को अंजाम देने वाली गाड़ी क्रेटा गाड़ी थी। पुलिस का कहना है कि ग्रामीण और मृतक के परिजन जो पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं वह गलत है पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है।
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,















