Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind News Today: लजवाना कलां, मेहरड़ा और रिंढाना गांव के खेतों में लगी आग, आग लगने से जले 300 एकड़ गेंहू के फाने

0 minutes, 30 seconds Read

Jind News Today: Fire broke out in the fields of Lajwana Kalan, Meharda and Rindhana villages, 300 acres of wheat crop burnt due to the fire

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेहरड़ा गांव में ट्रैक्टर और रीपर जले, चालक ने भाग कर बचाई जान, फायरब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

हरियाणा न्यूज टूडे/कर्मवीर।

जुलाना की खबर:  क्षेत्र के मेहरड़ा गांव में खेतों में तुड़ा बनाते समय रीपर में अचानक चिंगारी बनने से फानों में आग लग गई। इसकी सुचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लगभग 300 एकड़ गेहूं के फाने जलकर राख हो चुके थे।

 जानकारी के अनुसार मेहरड़ा गांव निवासी आनंद कुमार खेत में फाने से तुड़ा बना रहा था। अचानक रीपर में चिंगारी से आग लग गई। ट्रैक्टर चालक ने जब धुआं उठता दिखाई दिया तो नीचे कुद कर जान बचाई। देखते ही देखते आग इतनी भड़क गई कि मेहरड़ा, लजवाना कलां और रिंढाना गांव में खेतों तक पहुंच गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई और किसान अपने स्तर पर आग पानी में जुट गए। लेकिन आग तेजी से आगे बढ़ती ही जा रही थी। सूचना मिलते ही जींद, जुलाना और गोहाना की फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग से लगभग 300 एकड़ गेहूं के फाने जलकर राख हो चुके थे।

किसानों ने बताया कि दर्जनों किसानों का गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया है। जिसकी वजह से उनके सामने अपने पशुओं के लिए सूखे चारे का संकट खड़ा हो गया। वहीं इस आगजनी में जिस ट्रैक्टर पर रीपर लगाकर तुड़ी बनाई जा रही थी वह ट्रैक्टर और रीपर भी जल गए हैं। इसलिए सरकार पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दे।

अन्य जिलों की खबरें पढ़ने के लिए नीचे जिला वार पेज के लिंक दिए गए हैं उन लिंक पर क्लिक करें और शेयर करें:_

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer