Verification: eefe237ed2c24d7f

हरियाणा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा, किरण को झटका, हुड्डा की पो बारह

0 minutes, 20 seconds Read

  Announcement of Congress candidates for Haryana Lok Sabha elections

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जोगिया की खबर पर लगी मुहर, सिद्धबाबा करेंगे सौम्य नेताजी का मुकाबला

हरियाणा न्यूज टूडे: 

राहुल गांधी।

कांग्रेस ने गुरुग्राम काे छोड़कर बकाया आठ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। फरीदाबाद से चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा,अंबाला से वरुण मुलाना, सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार से जयप्रकाश, करनाल से दिव्यांशु बुद्धिराजा, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह को टिकट दे दिया है। इस सूची में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक के अलावा, हिसार, भिवानी-महेंद्रगढ़, करनाल, सोनीपत सीट मिली है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करनाल में पंजाबी, सोनीपत में ब्राह्मण और भिवानी-महेंद्रगढ़ में अहीर को टिकट दिलवाकर अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा की रोहतक सीट सुरक्षित कर ली है। सैलजा-सुरजेवाला-किरण चौधरी को श्रुति चौधरी का टिकट कटने का बड़ा झटका मिला है। 

हरियाणा लोकसभा सीटों से कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट।

बताया जा रहा है कि किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी का टिकट कांग्रेस महासचिव अजय माकन की रिपोर्ट पर कटा है। अजय माकन ने राज्यसभा चुनाव में अपनी हार का पूरा विवरण तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के साथ स्वयं राहुल गांधी को बताया था। किरण चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और साेनिया गांधी टिकट देने के लिए तैयार हो गए थे लेकिन राहुल गांधी ने अजय माकन की रिपोर्ट पर विवेक बंसल की मुहर लगते ही अंतिम निर्णय ले लिया।

 पूर्व सीएम बंसीलाल की राजनीतिक वारिस किरण चौधरी अब कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकती हैं। अंबाला, फरीदाबाद का निर्णय हाईकमान ने किया है तो गुरुग्राम सीट पर अभी फैसला कल होगा। फिलहाल कैप्टन अजय यादव का टिकट कट गया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस हाईकमान गुरुग्राम से किसको टिकट थमाता है।

ये भी पढ़ें: Haryana Breaking News Today: हिसार में पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत, पुलिस थाने में पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत, पुलिस ने ली पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत 

जोगिया ने चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह, जिन्हें लोग सिद्धबाबा के नाम से भी जानते हैं, को फरीदाबाद से चुनाव लड़ाना चाहता है कांग्रेस हाईकमान शीर्षक से सबसे पहले खबर दी थी। सिद्धबाबा जब अपने अध्यात्मिक गुरु से आशीर्वाद लेने गए थे तब भी सबसे पहली सूचना जोगिया ने ही डाली थी। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में यदि पलवल, होडल, हथीन और पृथला क्षेत्र की जाट बेल्ट में यह संदेश नहीं गया कि कांग्रेस ने जाट दावेदार करण दलाल का टिकट काट दिया है तो निश्चित तौर पर फरीदाबाद का समर काफी रोचक होगा। 

भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर जिन्हें सौम्य नेताजी के रूप में जाना, पहचाना जाता है, को अपने 10 लाख पार वाले नारे के लिए बड़ी चुनौती मिली है। करण दलाल का टिकट कटने के बाद जाट बेल्ट में चौरासी पाल के नेता पूर्व मंत्री हर्ष कुमार अब महेंद्र प्रताप सिंह के साथ खड़े नजर आ सकते हैं। वह जजपा को भी अलविदा कह सकते हैं। हर्ष कुमार यदि महेंद्र प्रताप सिंह के साथ लगेंगे तो करण दलाल की क्या प्रतिक्रिया रहेगी, यह अभी भविष्य के गर्भ में है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :- 
हरियाणा की ताजा खबर 
कैथल जिले से नवविवाहिता लापता, डेढ़ महीने पहले हुई थी हिसार में शादी ,
हिसार में भाजपा को झटका : नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन घनश्याम दास भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिलHisar accident news today
Ambala Breaking News Today ,
Rohtak crime news today, 
शहीद भगत सिंह कुश्ती अकैडमी के पहलवान ने ओलंपिक में किया क्वालीफाई

————————

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer