Verification: eefe237ed2c24d7f

हरियाणा में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां कब से हैं, ग्रीष्मकालीन छुट्टियां के बाद स्कूल कब खुलेंगे

0 minutes, 13 seconds Read

 When are the summer holidays in Haryana, when will the schools open after the summer holidays

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते सरकार ने आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का लिया निर्णय

फाइल फोटो। संबंधित खबर 

हरियाणा न्यूज टूडे/चंडीगढ़ : हरियाणा में इन दोनों सुबह से ही सूरज की तपिश देखने को मिल रही है और दिन के समय घरों से बाहर निकलना हीट वेव कारण दुर्भर हो गया है। गर्मी से बचने के लिए मनुष्य ही नहीं पशु पक्षी भी ठंडा स्थान देखने को मजबूर है। ऐसे में हरियाणा न्यूज टूडे ने भीषण गर्मी में स्कूल जाने वाले छात्रों को लेकर खबर प्रकाशित की थी उसे पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां करने का ऐलान कर दिया है। पहले यह छुट्टियां 1 जून से 30 जून तक होने वाली थी लेकिन सरकार ने 1 जून के बजाय इन छुट्टियों को पहले ही करने का निर्णय लिया। 

सरकार के पत्र के मुताबिक इस दौरान कोई भी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल में छात्रों की पढ़ाई नहीं कर सकते। सोमवार को कुछ स्कूल खुलने के समाचार मिले तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान दिया। सरकार ने यह निर्णय मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लिया है। अब छात्रों को 1 जुलाई स्कूल जाना होगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी गर्मी को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है और बच्चों की विशेष देखभाल करने के टिप्स दिए हैं।

भीषण गर्मी के चलते प्रदेश सरकार ने आज 28 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश करने की घोषणा कर दी है। बाकायदा निदेशालय की तरफ से इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। यह भी कहा गया है कि सभी अध्यापक विद्यार्थियों को 27 मई से ही छुट्टियों का होमवर्क देना सुनिश्चित करेंगे। जबकि पहले सरकार ने एक जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की थी। चूंकि प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ रही है और हीटवेव भी चल रही हैं। जिसके चलते सरकार ने आज से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। 

खास बात यह है कि प्रदेश में हीटवेव चल रही हैं, इसे लेकर हरियाणा न्यूज टूडे ने समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर अपने- अपने जिले की स्थिति के मद्देनजर स्कूल बंद करने के लिए अधिकृत किया था ताकि वे जिले की परिस्थितियों को देखकर अवकाश कर सकें। उसके बाद तकरीबन सभी जिला उपायुक्तों ने स्कूलों को अपने-अपने जिले की परिस्थितियों को देखते हुए छुट्टियां कर दी थी। मगर अब निदेशालय की तरफ से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं, जो प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होंगे।

ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा कांग्रेस में भितरघात : जेपी की होगी मौय मौय; कांग्रेस कार्यकर्ता की आडियो वायरल, कांग्रेसी ही खोद रहे कांग्रेस की राहों में खाई
हांसी के सिविल अस्पताल में नवजात बच्चे का ट्यूमर का किया सफल ऑपरेशन, बच्चा स्वस्थ,
राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन! Online application for admission in government polytechnic institutes
गर्मी में आत्महत्या के मामलों में इजाफा, आग उगलती गर्मी का ये साइड इफेक्ट चिंतनीय,
हरियाणा शिक्षा विभाग का टाबर उत्सव कार्यक्रम क्या है? What is the Tabar Utsav program of Haryana Education Department?,
आसमान से बरस रही आग से धधक रहा हरियाणा, आसमान से बरस रहे शौले,
किसान यूनियन की कौन कौन सी चीज होने पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, किसान नेताओं ने कर दिया बड़ा ऐलान ,
हिसार डिपो की समस्याओं पर हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक,
हिसार में हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत,
वीके न्यूरो केयर अस्पताल हिसार में लगी आग, एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, मरीजों और स्टाफ में हड़कंप,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer