---Advertisement---

कैथल में जींद जिले के युवक की हत्या, दोस्त के मामा के घर गया था मृतक, दो पक्षों में हुए विवाद में लगी चोटों के कारण मौत

Follow Us
---Advertisement---

young man from Jind district was murdered in Kaithal, Rahul had gone to his friend mama house

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे/कैथल : बीती रात कैथल जिले के अटेला गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने  आया है। मृतक युवक जींद जिले के गांव का रहने वाला है और दो दिन पहले ही वो अपने दोस्त के साथ मामा  के घर आया था। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव किला जफरगढ़ निवासी राहुल रोहतक की निजी कंपनी में नौकरी करता था और वो पांच भाई हैं।  राहुल अपने ही गांव के  दीपक के साथ 21 मई को दीपक के मामा के गांव अटेला गया था कि वीरवार की रात को दो पक्षों में झगड़ा हो गया और इस झगड़े में राहुल को चोटें लग गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही राहुल के गांव में मातम छा गया और जब राहुल और दीपक के परिजन कैथल के सरकारी अस्पताल में पहुंचे तो वहां पर दीपक, सागर, बलवान और नरमा देवी घायल मिले। जिनका उपचार किया जा रहा था। 

तीहरे हत्याकांड से दहला सोनीपत जिले का गांव बिंदरौली,

मृतक राहुल के पिता राममेश्वर ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उन्हें घायलों ने बताया है कि अटेला निवासी  लखन, गुरचरण, अर्जुन ने डंडों व दरांत से उनके  ऊपर हमला  कर दिया। इस झगड़े में राहुल बीच में आ गया और चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

कैथल पुलिस ने राममेश्वर की शिकायत पर अटेला निवासी लखन, अर्जुन व आंधली निवासी  गुरचरण के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

खबरें भी पढ़ें:-

अंबाला में बड़ा हादसा: बस और ट्रक में टक्कर, बस के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, दो दर्जन के करीब घायल , 

सरकार में कौन बनेगा प्रधानमंत्री? गोदी भक्त और पत्रकार में छिड़ी बहस

बंद फाटक क्रास करना बाइक सवार दो युवकों को पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत,

रादौर में हादसा : ट्राले ने बाइक सवार को रौंदा, मौत,

लोकसभा चुनाव में गेम चेंजर बनेगा डेरा सच्चा सौदा सिरसा , क्या डेरा सच्चा सौदा के प्रेमी बदलेंगें चुनावी माहौल ? ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Jind News: फूफा ने बनाया प्रॉपर्टी में सांझेदार, साले के लड़के ने किया प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास

July 22, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

नारनौंद में चोरों ने मकान में लगाई सेंध, नगदी व जेवरात चोरी, PM मोदी की रैली में गई थी महिला

July 18, 2026
उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

July 18, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer