Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार से एक महीने पहले आई दुल्हन पति को सोता छोड़ फरार, मामला दर्ज

0 minutes, 13 seconds Read

 The bride who came from Hisar a month ago absconded leaving her husband sleeping

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर:  हिसार जिले के गांव से एक नवविवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापहा होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नवविवाहिता के पति की शिकयत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में आदपमुर क्षेत्र के गांव के युवक ने बताया कि 11 अप्रैल को उसकी शादी पंजाब के फिरोजपुर की रहने वाली एक युवती से हुई थी।  शादी के बाद सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था कि 15 मई की  रात को  घर के सभी सदस्य खाना  खाने के बाद रात को सो  गए थे। वो भी अपनी पत्नी के साथ अपने कमरे में सो गया था।  रात करीब  दो बजे जब वो पानी पीने के लिए  उठा तो देखा कि उसकी पत्नी  बिस्तर पर नहीं है। उसने आसपास व रिश्तेदारियों में काफी तलाश की। परंतु वो नहीं मिली। जब उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो उसने फोन रिसिव नहीं किया।  

आदमपुर पुलिसके जांच अधिकारी घनश्याम  ने बताया कि युवक की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर नवविवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि नवविवाहिता को बरामद करने के बाद ही असली कहानी  का पता चलेगा कि  वो रात को कहां और क्यों गई। पुलिस  मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

ये खबरें भी पढ़ें:-

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ 20 को हरियाणा में, शाह और योगी के आने से हरियाणा लोकसभा चुनाव का बदलेगा माहौल या कांग्रेस कर जाएगी कमाल?

बरवाला क्षेत्र से विवाहिता पड़ोस के किशोर को लेकर फरार,

खट्टर के बयान पर कुलदीप के ’जस्टिफिकेशन’ से बिश्नोई समाज का चुनावी माहौल, हिसार, सिरसा लोकसभा सीट पर समीकरण बनाने बिगाड़ने में हो सकता है खेला ,

नारनौंद क्षेत्र की छात्रा से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, छात्रा हुई गर्भवती, जींद जिले के युवक के खिलाफ मामला दर्ज,

Road accident on Barwala Agroha road: बरवाला अग्रोहा रोड़ पर सडक़ हादसा, नारनौंद क्षेत्र के युवक की मौत, दो घायल,

Haryana News Today :  हरियाणा के स्कूल में छात्र को अध्यापक ने बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज

Barwala News Today : पाबड़ा गांव में खेत में पानी लगाने गए बुजुर्ग व उसकी पुत्रवधू से मारपीट, मामला दर्ज

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer