Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News Today : हांसी में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, मामूली तूं तूं मैं मैं होने पर मार दी गोली !

0 minutes, 2 seconds Read

Hansi News Today: Friend shoots friend

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाण न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर: हिसार जिले के गांव सिसाय कालीरावण गांव में दो दोस्तों में मामूली सी बात पर तूं तूंं मैं मैं हो गई तो एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल युवक को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हांसी सदर पुलिस ने एक नामजद आरोपित के खिलाफ हत्या प्रयास व आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन सिसाय कालीरावण निवासी 29 वर्षीय रमन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सिसाय बोलान निवासी विक्की व जयदीप के साथ हांसी में फाइनेंस का काम करता है। जयदीप के घर लडक़ी पैदा हुई तो जयदीप नें 28 अप्रैल को सभी दोस्तों के लिए हांसी स्थित फांइनेंस दफ्तर में ही पार्टी दी और जिसमें मैं, जयदीप व सिसाय बोलान निवासी विजय नें विक्की भी शामिल हुए और बीयर पी। रात करीब 10:30 बजे विजय की कार में सवार होकर गांव के लिए चल पड़े और हमारे गांव के रजबाहा के पास पहुंचे और वहा गाड़ी रोककर नीचे उतरकर बची हुई बीयर पीने लगे। इसी दौरान जयदीप नें पिस्तौल निकाला और हमें कहा कि आपको कुछ दिखाता हूं। जब मैंने मना किया तो इसी बात पर हमारी तूं-तूं मैं-मैं हो गई।

रमन ने बताया कि इसी बात को लेकर जयदीप नें पिस्तौल से उस पर सीधी गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी। उसका खून बहने लगा और बेहोश हो गया। उसके साथी विजय और उसकी मां ने उसको अस्पताल में दाखिल करवाया था। उसने बताया कि जयदीप ने एकदम गुस्से में आकर जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया था। हांसी सदर पुलिस ने रमन के बयान पर जयदीप के खिलाफ हत्या प्रयास व आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शराब पीते समय दो दोस्तों में मामूली बात को लेकर गोली चलाने का मामला दर्ज किया गया है। घायल के बयानों के आधार पर हत्या प्रयास व आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer