Haryana News Today: Truck loaded with English liquor seized, liquor was going from Punjab to Delhi
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!40 लाख रुपए कीमत की 7800 बोतलें बरामद
| पुलिस द्वारा पकड़ा गया शराब से लदा ट्रक। |
हरियाणा न्यूज टूडे, सिरसा की ताजा खबर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाभर में मादक पदार्थों एवं शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिंग थाना के गांव मोरीवाला क्षेत्र में ट्रक में भरकर अवैध रुप से ले जाई जा रही ऑल सीजंस मार्का अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि काबू किए गए आरोपी की पहचान विशाल पुत्र पप्पू राम निवासी बरवाला, जिला हिसार के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत डिंग थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी को अब अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।














