Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News Today: आई थी आग बुझाने खुद ही जल गई : रोहतक जिले के खेतों में लगी आग को बुझाने आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी जली

0 minutes, 19 seconds Read

 Haryana News Today: It came to extinguish the fire but itself got burnt, fire brigade vehicle which came to extinguish the fire in the fields of Rohtak district got burnt

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खरावड़ गांव के खेतों में गेहूं के फानों में लगी थी आग 

खरावड़ गांव के खेतों में जली फायर ब्रिगेड की गाड़ी।

हरियाणा न्यूज टूडे/रोहतक : रोहतक जिले खरावड़ गांव के खेतों में लगी आग को बुझाने आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी को ही आग में अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी पूरी तरह से जल गई। यहां तक की समय रहते चालक ने छलांग ना लगाई होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। यहां पर वो कहावत चरितार्थ हो गई जिसमें कहा जाता है कि आई थी आग बुझाने और खुद ही जल बैठी। 

आपको बता दें कि खरबगढ़ गांव के खेतों में शुक्रवार शाम को आग लग गई थी। यह आज गेहूं के फानों ( भूसे ) में लगी थी। आग लगने की सूचना किसानों द्वारा फायर ब्रिगेड को दी गई तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जैसे ही फायर ब्रिगेड गाड़ी के चालक नहीं दमकल की गाड़ी को आग बुझाने के लिए खेत में उतरा तो वह फंस गई। 

फायर ब्रिगेड की गाड़ी के चालक में गाड़ी को निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली क्योंकि जमीन में नमी थी जिसके कारण गाड़ी का वजन और पानी भरा होने की वजह से गाड़ी फंसती ही चली गई। इसी दौरान हवा का ऐसा रुख बदला कि आपकी लफ्ट तेजी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी की तरफ बढ़ने लगी और देखते ही देखते फायर ब्रिगेड की गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। 

किसानों का कहना है कि अगर समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ी का चालक नरेंद्र छलांग नहीं लगाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल कर्मियों ने इसकी सूचना तुरंत थी उच्च अधिकारियों को दी और आग बुझाने के लिए दूसरी गाड़ियों को बुलाया। दमकल की गाड़ी में आग लगने की सूचना से दमकल कर्मियों में हड़कंप मच गया और तुरंत ही आनंद-खनन में गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया। 

जब दमकल की गाड़ियों ने आकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी में लगी आग और खेतों में लगी आग पर काबू पाया तब तक ना ही तो किसानों के फाने बचे थे और ना ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी में कुछ बच पाया था।

ये खबरें भी पढ़ें:
हरियाणा लोकसभा चुनावी दंगल, जो जीतेगा लोकसभा चुनाव वही जीतेगा हरियाणा 
भाजपा जेजेपी उम्मीदवार गांवों में घुसने के लिए तरसे : अभय चौटाला
जेपी ने भाजपा की बोली में कसा तंज : भाजपा खेमें ने मानी हार, नामांकन के समय नहीं था भाजपा का कोई स्थानीय नेता 
नारनौंद में जेजेपी को झटका : सैकड़ों वर्करों के साथ छोड़ी जजपा 
Burglary in Dushyant Chautala fort : दुष्यंत चौटाला के किले में सेंधमारी ; बड़ा नेता जेजेपी को शुक्रवार को करेगा अलविदा , हजारों समर्थकों के साथ कह सकते हैं अलविदा ,
Hansi News Today : हांसी में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, मामूली तूं तूं मैं मैं होने पर मार दी गोली ! 
Haryana News Today: अंग्रेजी शराब से भरा हुआ ट्रक जब्त, पंजाब से दिल्ली जा रही थी शराब, हरियाणा पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को पकड़ा,
Sirsa News Today: साइबर ठगी मामले में बैंक ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार,
GJU Hisar Results 2024 : जीजेयू ने घोषित किए परीक्षा परिणाम ,
Hansi crime news : दोस्त की हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में किया चौँकाने वाला खुलासा,
पहली बार हरियाणा के इस जिले में होगी नीट परीक्षा ,
पानीपत में दुकान से सूट चोरी करने के मामला: सूट चोरी मामले में हांसी की तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार,


📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer