Verification: eefe237ed2c24d7f

किसानों व आम जनता पर अत्याचार करने वाली भाजपा को सबक सिखाने का समय आया – जयप्रकाश

0 minutes, 10 seconds Read

Hisar Lok Sabha Election News : Time has come to teach lesson to BJP which is oppressing farmers and general public

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

-दस वर्षों के दौरान भाजपा सरकार ने हर वर्ग को किया परेशान, लाठी से दबाई आवाज-जयप्रकाश

खेड़ी चौपटा में किसानों व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जयप्रकाश।

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हिसार लोकसभा चुनाव की ताजा खबर: केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने लगभग 10 वर्षों के शासनकाल में किसान वर्ग पर जो अत्याचार किए हैं, उनका बदला लेने का समय आ चुका है। किसानों को आतंकवादी व उपद्रवी बताने वालों को अब किसान व आम जनता सत्ता से बाहर करके ही दम लेंगे। यह बात हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जयप्रकाश ने नारनौंद क्षेत्र के खेड़ी चौपटा में किसान संगठनों व अन्य क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले विभिन्न किसान संगठनों व क्षेत्रवासियों ने उनका अभिनंदन व स्वागत किया।
खेड़ी चौपटा में किसानों व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जयप्रकाश।

 उन्होंने कहा कि किसानों ने अपनी जमीन व किसानी बचाने के लिए लंबा संघर्ष किया लेकिन केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों को अलग-अलग भाषाएं बोलकर बेइज्जत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब जब भाजपा व जजपा के लोग गांवों में जा रहे हैं तो किसान व आम जनता इनसे जवाब मांग रही है। इनके पास कोई जवाब नहींं है, ​इसलिए ये दुम दबाकर भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा व जजपा नेताओं की उस समय की नीति सही थी तो गांवों से भागने की बजाय उन्हें सवालों के जवाब देने चाहिए। 
जयप्रकाश ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की सबसे ज्यादा मार किसानों, मजदूरों, ग्रामीण जनता व कर्मचारी वर्ग पर पड़ी है। इन वर्गों ने समय-समय पर संघर्ष व आंदोलन किए और उनकी बात सुनें बिना उनकी आवाज को लाठी व गोली के दम पर दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने किसानों, मजदूरों, ग्रामीण जनता, महिला संगठनों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अब अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेने को तैयार रहें और भाजपा के खिलाफ व इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करके अपने मान-सम्मान की रक्षा करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब दें। इस दौरान विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े नेताओं के अलावा क्षेत्र से आए भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ये खबरें भी पढ़ें और शेयर करें:-



📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer