---Advertisement---

हरियाणा के तीन कुख्यात नशा तस्कर राजस्थान के पीलीबंगा में गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए के नशे सहित एक लाख से अधिक रुपए व लग्जरी गाड़ी काबू कर

Follow Us
---Advertisement---

 Three notorious drug smugglers from Haryana arrested in Pilibanga, Rajasthan

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्रीगंगानगर में थाना पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपए कीमत की 400 ग्राम हेरोइन पकड़ी

हरियाणा न्यूज/जयपुर/श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर जिले की पीलीबंगा थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को गोलूवाला तिराहे पर नाकाबंदी में एक एक्सयूवी में सवार हरियाणा के तीन कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार कर 400 ग्राम हेरोइन व बिक्री रकम 1.07 लाख रुपये जब्त किये है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड रुपए है।

      

एसपी विकास सांगवान ने बताया कि आईजी रेंज ओम प्रकाश के निर्देश पर वृत रावतसर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की धर पकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष शर्मा व सीओ हंसराज बैरवा के सुपरविजन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएचओ पीलीबंगा भूप सिंह सहारण के नेतृत्व में शनिवार को गोलूवाला तिराहे पर एसआई सुमन मय टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी।

      

नाकाबंदी के दौरान हनुमानगढ़ की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की लग्जरी गाड़ी एक्सयूवी को रुकवाया गया। गाड़ी में हरियाणा के तस्कर जग्गा सिंह पुत्र राम सिंह रायसिख (36), गुरविन्द्र सिंह पुत्र जगदीप सिंह रामगढ़िया (25) एवं संदीप घिंटाला पुत्र मनीराम जाट (26) निवासी बणी थाना राणिया जिला सिरसा हरियाणा सवार थे।

     

पुलिस ने इनके पास से तलाशी में बरामद की 400 ग्राम हेरोइन एवं बिक्री रकम 107500 जब्त कर लिए। तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल राकेश मीणा एवं कांस्टेबल संदीप की विशेष भूमिका रही।

       

एसपी सांगवान ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर जग्गा सिंह एवं संदीप घिंटाला के विरुद्ध एनडीपीएस एवं आबकारी एक्ट में हरियाणा के सिरसा जिले में कुल 16 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। दोनों कुख्यात हेरोइन तस्कर है, इनका नेटवर्क पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली व अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। पूछताछ में भी इन्होंने हेरोइन की तस्करी अन्य राज्यों में करना स्वीकार किया है। थाना पुलिस की टीम इनके नेटवर्क एवं अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।

                

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026: 163 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026: 163 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

July 22, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Barwala News: बनभौरी से मोटरसाइकिल चोरी मामले में दो गिरफ्तार; नारनौंद क्षेत्र के युवक की हुई थी बाइक चोरी

July 18, 2026
Hisar News: हिसार पुलिस ने एटीएम चोर गिरोह का किया पर्दाफास, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोर गिरफ्तार

Hisar News Today: हिसार पुलिस ने एटीएम चोर गिरोह का किया पर्दाफास, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोर गिरफ्तार

July 15, 2026

Accident: जींद में नेशनल हाईवे 152 डी पर दर्दनाक हादसा, खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रही महिला सहित तीन की मौत, दो गंभीर

June 27, 2026

Morning News: ताजा खबरें, मौसम पूर्वानुमान, चैनत पानी विवाद अपडेट, भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग बहा

June 26, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer