---Advertisement---

Hotel lift fell in Hisar हिसार में होटल की लिफ्ट गिरी, बच्चों सहित एक ही परिवार के 15 लोगों की अटकीं सांसें, जन्मदिन सेलिब्रेट करने होटल आया था परिवार

Follow Us
---Advertisement---

 Hotel lift fell in Hisar, 15 people of same family including children were left breathless, family had come to hotel to celebrate birthday

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हिसार : माडल टाउन क्षेत्र में स्थित मिश्रीदाना होटल में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर होटल की लिफ्ट गिर गई। लिफ्ट में एक ही परिवार के 15 लोग थे, इनमें छोटे बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल थे। गनीमत रही की लिफ्ट अधिक उंचाई से नहीं गिरी। हादसा रात 8 बजे के करीब हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। हालांकि बाद में होटल प्रबंधन और परिवार में राजीनामा हो गया। बताया जा रहा है कि शहर के एक परिवार के 15 लोग एक लड़की के जन्मदिन को होटल में सेलिब्रेट करने आए थे।

 कैंपस में आकर सभी लिफ्ट में चढ़कर तीसरी मंजिल पर बने होटल में जाने लगे। लेकिन लिफ्ट करीब छह फीट ऊपर चढ़ते ही इझटके के साथ नीचे आ गिरी। जिससे लिफ्ट में सवार सभी लोगों का दिल दहल गया। एक महिला बेहोश भी हो गई। चीख पुकार मची तो वहां बेसमेंट में कार्यरत कर्मियों व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लिफ्ट के शीशे के दरवाजे को दोनों ओर से जोर लगाकर खोला गया, थोड़ा गेट खुला तो इस फैमिली को बाहर निकाला गया। इस दौरान सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

ऐसा लगा जैसे कोई बम फटा हो: हुमन राइट्स एंड एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया और वी मैंस ग्रुप के नेशनल प्रेजीडेंट सेक्टर 9-11 में रहने वाले जसवंत दादरी वाला ने बताया कि पुत्रवधु की बेटी के जन्मदिन के लिए आए थे। लिफ्ट में चढ़कर तीसरे फ्लोर पर जा रहे थे। लिफ्ट थोड़ी सी चलते ही धड़ाम से नीचे आ गिरी, इस दौरान तेज धमाका हुआ, जैसे कोई बम फटा, बच्चे रोने लगे थे। पुत्रवधु शिखा गोयल बेहोश हो गई थी। होटल वालों ने बाहर से और हम सभी ने शीशे के दरवाजे को जोर लगाकर दरवाजा खोल दिया। तब बाहर आए। शिखा गोयल करीब 15 मिनट बाद होश में आई। किसी कर्म से बच गए।

ओवरलोडिंग पर नहीं बजी बीप : लिफ्ट में ओवरलोड होने पर कोई बीप नहीं बजी। न ही कोई सिग्नल आया, जिस कारण सभी लिफ्ट से उपर जाने लगे। आमतौर पर सभी लिफ्टों में ओवरलोड पर लिफ्ट चलती नहीं है। ओवरलोड होने पर रेड सिग्नल हो जाता है।, लेकिन इस लिफ्ट में ऐसा कुछ नहीं हुआ। हादसे के बाद यहां से सभी लोग बाहर चले गए। होटल में आए तमाम लोग भी वहां से बिना डिनर के ही निकल गए।

डीएसपी को की काल जसवंत दादरी वाला ने बताया कि उन्होंने मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर को काल की। इसके बाद डीएसपी ने चार बार काल कर पूछा कि पुलिस आई या नहीं। करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। डायल 112 पर काल की तो बोले की सातरोड गए हुए हैं। कुछ देर में पहुंचेंगे।

बेटे की मौत के बाद पुत्रवधु को माना है बेटी

जसवंत ने बताया कि उसके इकलौते बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद पुत्रवधु को खुद की बेटी बनाकर दोबारा से उसकी शादी दिल्ली में कर दी। पुत्रवधु की बेटी मान्या के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने होटल में आए थे।

लिफ्ट को एक दिन पहले ही दुरुस्त करवाया था, अचानक से ओवरलोड होने के कारण यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि बचाव हो गया।

वेद गोयल, होटल इंचार्ज।

 ये खबरें भी पढ़ें:-

नशे में धुत्त युवक ने आनलाइन सेवा केन्द्र में की तोड़फोड़ ,

नारनौंद पुलिस थाने से चंद किलोमीटर दूर चोरों की दहशत, हजारों रूपए के पशु चोरी,

लव मैरिज करने वाली तीन बेटियों की मां ने फंदा लगा दी जान,

सिरसा दिल्ली नेशनल हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, यात्री घायल,

नारनौंद में कांग्रेस पर दहाड़े मुख्यमंत्री सैनी, कैप्टन बोले थापीमार से रहना सावधान

कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश बोल – भाजपा नेताओं ने पूंजीपतियों के आगे  टेके घुटने

मुख्यमंत्री की रैली से पहले किसान नेताओं को किया घरों में नजर बंद,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer