Verification: eefe237ed2c24d7f

डेरा सच्चा सौदा के बाद राधा स्वामी डेरा ब्यास के डेरे में नतमस्तक हरियाणा की भाजपा सरकार , सीएम नायब सैनी ने ब्यास डेरा में टेका मत्था

0 minutes, 13 seconds Read

After Dera Sacha Sauda, ​​Haryana’s BJP government bows down to Radha Swami Dera Beas

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने राधा स्वामी डेरा प्रमुख से भेंट कर लिया आशीर्वाद

राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिदर सिंह से मुलाकात करते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

हरियाणा न्यूज/चंडीगढ़ : हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 का आगाज भाजपा ने रोहतक से कर दिया है। हरियाणा की भाजपा सरकार पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी ने ब्यास डेरा के अनुयायियों को साधने के लिए राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात की और वहां पर मौजूद साथ संगत का अभिवादन भी स्वीकार किया। इससे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अगर विधानसभा चुनाव निधि लोकसभा चुनाव की तरह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को जमानत नहीं मिली तो हरियाणा भाजपा अब राधा स्वामी डेरा व्यास के संगत को अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रही है। हालांकि ब्यास डेरे की संगत और दर की मैनेजमेंट अब तक किसी भी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेते आ रही है। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि बीजेपी हरियाणा में राधा स्वामी डेरा ब्यास के वोटरों को कितना लुभा पाती है। 

राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिदर सिंह को प्रणाम करते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह पहली बार डेरा प्रमुख से मिले हैं। उन्होंने हरियाणा प्रदेश की भलाई के लिए डेरा प्रमुख से मार्गदर्शन लिया। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सरोकार के लिए डेरा की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बारे में भी जाना। साथ ही उन्होंने डेरा प्रमुख से हरियाणा के लोगों के हित के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य  करने के लिए भी मार्गदर्शन मांगा।

सीएम सैनी को प्रसाद देते बाबा गुरिदर सिंह।

मुख्यमंत्री डेरे की व्यवस्थाओं को देखकर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने मौके पर मौजूद संगत का भी अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डेरे में लंगर भी छका। इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी ब्यास डेरा के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल सहित अनेक भाजपा नेता मुलाकात कर चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तो बाकायदा डेरा ब्यास के हरियाणा के सिरसा जिले में सिकंदरपुर स्थित डेरे में बाबा का सत्संग भी सुना था। 

ये भी पढ़ें :- 

How to apply for Haryana police?  हरियाणा पुलिस में सिपाही के 5000, IRB में सिपाही के 1000, spo के 5000 पदों पर भर्ती जल्द – डीजीपी,

हिसार के सेक्टर 15 में व्यक्ति की हत्या का मामला, पुलिस ने वारदात के 12 घंटे से पहले आरोपित को किया काबू ,

भाजपा राज में अपराधी चुस्त, सरकार सुस्त – बजरंग गर्ग, अपराधियों को नहीं पकड़ा तो व्यापार मंडल हरियाणा बंद का आह्वान करेगा

लोकसभा स्पीकर अपने पद की गरिमा को भूले, भाजपा खो चुकी है जनाधार -प्रोफेसर रामभक्त ,

Uklana News: पुल निर्माण के नाम पर क्या जनता को रगड़ेंगा लोक निर्माण विभाग, नपा अध्यक्ष ने दी धरने पर बैठने की‌ चेतावनी , 

सावधान: जमीन इंतकाल करवाने के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं, इतने दिन में पटवारी, तहसीलदार खुद करेंगे इंतकाल, डीसी ने दिए सख्त आदेश ,

उकलाना में लाखों रुपए की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय बना सफेद हाथी, लोकार्पण के बाद भी लगा रहता है ताला,

10 से 15 जुलाई तक रोहतक में होगी भर्ती रैली

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer