Salzman murdered at liquor vend in Jind, Salzman was half dead and thrown in the village
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा न्यूज/जींद : जींद जिले के गांव जैजवंती में शराब ठेके पर सैल्जमैंन की हत्या करने का मामला सामने आया है। सैल्जमैंन का कसूर बस इतना था कि रात को उसने गांव के दो युवकों को शराब देने से मना कर दिया तो उसकी हत्या कर दी और उसे गांव के खेड़े के पास फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के ब्यान पर दो युवकों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक जैजवंती निवासी गांव के रोड़ पर बने शराब के ठेके पर रहता था और वो अविवाहित था। जिसके कारण वो रात को ठेका बंद कर वहीं पर खाना खाकर सो जाता था। मृतक के भाई अशोक ने बताया कि वो हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर तैनात है।
अशोक ने बताया कि रात को करीब 1 बजे मुझे सुचना मिली की मेरे भाई आनंद की किसी ने चोट मार दी और उसे हमारे गाँव के खेडा में फेक गए है जिस सुचना पर मैं व मेरे परिवार के लोग मौका पर आये और मेरे भाई आनंद को मेरी गाड़ी में बैठकर ष्ट॥ष्ट लेकर आने लगे जब रस्ते में मैंने मेरे भाई आनंद से पूछा की उसे चोट किसने मारी है तो उसने बताया की हमारे गाँव के रहने वाले विजय पुत्र जयबीर व दीपांशु उफऱ् काली पुत्र महाबीर रात को करीब 12 बजे मोटर साइकिल पर बैठकर ठेका पर शराब लेने आये थे दोनों के हाथो में डंडे थे। जब मैंने उन्हें शराब देने से ये कह कर मन कर दिया की अब रात को ठेका बंद हो चूका है और इस समय ठेका नहीं खुलेगा जो दोनो यह सुनते ही एकदम तैश में आ गए और मुझे मारने पीटने लगे और कहने लगे तुझे आज मजा चखाते है।
आनंद ने मुझे बताया कि मुझे जबरदस्ती मोटर साइकिल पर बीच में गिरा लिया और गाँव जैजवंती की तरफ ले कर चलने लगे जो मुझे दोनों रस्ते में पिटते रहे जो विजय पुत्र जयबीर व दीपांशु उफऱ् काली पुत्र महाबीर ने मुझे गाँव के खेडा में ले जाकर डंडो से बहुत मारा पिटा और मुझे अधमरी हालात में खेडा पर गिराकर चले गए जो मैं मेरे भाई आनंद को सरकारी अस्पताल में लेकर आया जहा पर ज्यादा चोट लगने के कारण दौराने इलाज मौत हो गयी जो मेरे भाई आनंद की विजय पुत्र जयबीर व दीपांशु उफऱ् काली पुत्र महाबीर दवारा जबरदस्ती ठेका से उठाकर चोटे मारने के कारण मौत हुई है ।
इसकी सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अशोक के ब्यान पर दिपांशु व विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
BSNL कर्मचारी कलयुगी बेटे ने मां उतारा मौत के घाट, हत्या कर मां के शव को बैडरूम में रखा, दो दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
दिन दिहाडे सनकी प्रेमी ने प्रेमिका का किया कत्ल,
हिसार पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, पुलिस पूछताछ में आरोपित ने किया चौंकाने वाले खुलासे,
कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन, बीकेई ने किया कुलविंदर कौर के समर्थन में कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन ,












