Verification: eefe237ed2c24d7f

बहल में 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पड़ोसी की छत पर अगले दिन मिला शव, भिवानी पुलिस अधीक्षक पहुंचे गांव

0 minutes, 17 seconds Read

 5-year-old child dies under suspicious circumstances in Bahal, body found next day on neighbour’s rooftop

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भिवानी पुलिस अधीक्षक घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए।

हरियाणा न्यूज/बहल : भिवानी जिले के बहल थाना क्षेत्र के गांव पाजू में रविवार शाम साढ़े पांच बजे घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हुई पांच वर्षीय बच्ची रेनू का सोमवार को पड़ोसी की छत पर शव मिला है। सुबह जब पड़ोसी की छत पर रेनू का शव पड़ा मिला तो पुलिस ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी और सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, डीएसपी लोहारू अशोक कुमार, इंस्पेक्टर राधेश्याम शर्मा तथा फारेंसिक जांच टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस व फारेंसिक टीम ने गहनता से जांच की और हर एंगल से सबूत तलाशा।

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने स्वयं हादसे के हर पहलू को गहनता से देखा व परखा। प्रथम दृष्टया में पड़ोसी की दूसरी मंजिल छत से दूसरे पड़ोसी की छत पर रखे फव्वारा नोजल पाइप पर गिरने से मौत होना पाया गया है।

रेनू की मौत छत से नोजल पाइप पर गिरने से होने का अनुमान : इस संबंध में गांव के सरपंच प्रतिनिधि प्रधान रमेश कुमार ने इस हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है और बताया कि बाकी तो सही से पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जानकारी मिल पाएगी। लेकिन प्रथम दृष्टया में रेनू की मौत छत से नोजल पाइप पर गिरने से होना पाया जा रहा है। पुलिस ने रेनू के शव का पंचनामा भरकर अपने कब्जे में ले भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। मृतक बच्ची रेनू के चाचा के बयान पर इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पूरी तरह से खुलासा हो जाएगा। पुलिस व मौका हालत के अनुसार रेनू की मौत छत से नीचे करीब 8-9 फीट की ऊंचाई से नोजल पाइप पर गिरने से होना पाया गया है।

एएसआइ कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी

पिता की हुई थी एक साल पहले मौत:

 इससे पूर्व जब रेनू के गुम होने की सूचना पुलिस को रविवार शाम को मिली तो पुलिस ने बच्ची को खोजने के लिए गांव की गली मोहल्ले वह दूर दराज के खेतों तक तलाशा। लेकिन रेनू का कोई सुराग नहीं लगा। मृतक रेनू के पिता ईश्वर सरावग की करीब एक वर्ष पूर्व मौत चुकी है और घर में विधवा मां के अलावा एक भाई दो बहने थीं। रेनू की मौत के बाद घर में एक बार फिर दुख का पहाड़व मातम का माहौल छा गया।

ये भी पढ़ें:-

Rohtak News Today: रोहतक में युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, नए कानून के तहत मामला दर्ज

Rohtak News Today: अश्लील वीडियो का डर दिखाकर महिला से रेप, जान से मारने दी धमकी, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दर दर भटकने को मजबूर पीड़िता

इंटरनेट मीडिया पर गैंगस्टर नीरज बवाना और हिमांशु भाऊ हुए आमने-सामने,

Hansi News : दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट,

शिवभक्तों के लिए पुलिस का फरमान, सावन में हरिद्वार व गौमुख जाने वालों के लिए पुलिस का फरमान

हिसार पुलिस बनी फास्ट, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित तक पहुंचने में लग गए 8 साल, एक अब भी फरार ,
कृषि नलकूप उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, किसान 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Hansi News:दो दोस्तों पर नुकीली चीज से वार, गंभीर रूप से घायल , 

Haryana News Today: जोहड़ में मरी मछलियां, दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल, पास के स्कूल में छात्रों का भी बुरा हाल
Sirsa News Today: घर में घुसकर हमला करने के आरोप में 2 महिलाओं सहित 9 पर केस
नारनौंद से किशोरी दिन दहाड़े घर से लापता,
 महज एक घंटे की बारिश ने खोल दी एक हजार करोड़ के विकास की पोल
monsoon updates in Haryana, weather alert in Haryana ! हरियाणा में अगले पांच-छह दिन तक लगी रहेगी झड़ी

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer