---Advertisement---

आदमपुर नगर पालिका टूटी, अब आदमपुर में दोबारा बनेगी गांव की सरकार

Follow Us
---Advertisement---

 Adampur Nagar Palika is broken, now village government will be formed again in Adampur

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुलदीप व भव्य बिश्नोई ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

हरियाणा न्यूज मंडी आदमपुर : प्रदेश सरकार द्वारा आदमपुर नगर पालिका को तोडऩे का निर्णय लिया गया है। इस बारे में कुलदीप बिश्नोई एवं विधायक भव्य बिश्नोई की मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी एवं शहरी व स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुभाष सुधा से बात हुई है। ट्वीट करते हुए भव्य बिश्नोई ने लिखा कि ‘‘आदमपुर हमारा परिवार है और हर आदमपुरवासी हमारे लिए भगवान के समान हैं। 

आदमपुर नगर पालिका तुड़वाने की आदमपुरवासियों की मांग को सिरे चढ़ाने के लिए हम प्रयासरत थे। इस मांग को स्वीकार करने के लिए मुख्यमंत्री एवं शहरी निकाय मंत्री का वे आभार व्यक्त करते हैं और आदमपुरवासियों को नगर पालिका टूटने पर बधाई देते हैं। ’’ वहीं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘हमारी और हमारे आदमपुरवादियों की माँग को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री जी एवं मंत्री श्री सुभाष सुधा जी का, सभी अधिकारी और कर्मचारियों का हमारी ओर से और हमारे परिवार आदमपुर की ओर से दिल से आभार। 

हमारे परिवार आदमपुर की हर आवाज़ को न्याय दिलाना हमारा पर्म कर्तव्य है। जिसे हम पिछले 56 सालों से निभा रहे रहे हैं और हमेशा करते रहेंगे। बस आप अपना विश्वास हमेशा की तरह यूँही बनाये रखना’’ विदित रहे की आदमपुर नगरपालिका बनने से स्थानीय लोगों में रोष था और वे इसको तुड़वाना चाहते थे। कुलदीप बिश्नोई एवं भव्य बिश्नोई ने आदमपुरवासियों को विश्वास दिलाया था की जनभावना के अनुरूप भी सरकार निर्णय करेगी और हर हाल में वे उनकी मांग को सिरे चढ़ाकर रहेंगे। भव्य ने जहां गत विधानसभा सत्र में भी यह आवाज़ उठाई थी, वहीं कुलदीप बिश्नोई एवं भव्य बिश्नोई ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस मांग को सिरे चढ़वाने में कामयाबी हासिल की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer