---Advertisement---

Stone pelting on Vande Bharat train in Haryana : हरियाणा में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us
---Advertisement---

Stone pelting on Vande Bharat train in Haryana, police investigating

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राठधना व नरेला स्टेशन के बीच हुई वारदात, केस दर्ज

हरियाणा न्यूज सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन पर शुक्रवार को दोपहर के समय पत्थरबाजी की घटना होने का मामला सामने आया है। इससे पहले वीरवार को भी वंदे भारत पर पत्थरबाजी की गई थी। वारदात सोनीपत के राठधना व नरेला स्टेशन के बीच बताई जा रही है। जिसके बाद आर.पी.एफ. ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

आर. पी.एफ. अधिकारियों ने बताया कि 12 जुलाई को दिल्ली से अंबाला अप लाइन पर राठधना-नरेला स्टेशन के बीच दोपहर करीब 3:20 बजे ट्रेन संख्या 22477 वंदे भारत एक्सप्रैस पर पत्थरबाजी की गई। इसी प्रकार एक दिन पहले 11 जुलाई वीरवार को भी वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी करने का मामले सामने आया है। हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं आई। जिसकी जांच के बाद आर.पी.एफ. ने अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पत्थर फेंकने वालों का पता नहीं लग सका है। रेलवे पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पथराव की घटनाओं को रोकने के लिए चलाया अभियान

ट्रेनों पर पथराव की घटनाओं को रोकने के लिए आर.पी.एफ. ने फिर से ऑप्रेशन दोस्ती अभियान की शुरूआत कर दी है, ताकि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों तक पहुंचा जा सके। आर.पी.एफ. प्रभारी संगम व जी.आर.पी. थाना प्रभारी महावीर सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाकर शनिवार को राठधना स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों व आसपास क्षेत्र के लोगों जागरूक किया गया। इस दौरान ए. एस. आई. अगत सिंह, विकास, धर्मेंद्र, सुरेंद्र व सुमन यादव मौजूद रही।

पत्थरबाजी की घटनाओं से रेलवे को हो रहा नुक्सान

सोनीपत रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। पत्थरबाजी अधिकतर एक्सप्रैस ट्रेनों पर की जा रही है। रेलवे लाइन से लगते कई क्षेत्रों में कॉलोनियों के बच्चे कई बार खेल-खेल में ट्रेनों पर पत्थर फेंक देते हैं, जिससे यात्रियों के चोटिल होने का डर बना रहता है। रेलवे को आर्थिक नुक्सान होने के साथ यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

ट्रेन पर पत्थर फेंकने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए ऑप्रेशन दोस्ती अभियान की शुरूआत कर दी गई है। शुक्रवार को राठधना-नरेला स्टेशन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई है। मामले में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को राठधना स्टेशन व आसपास लगते क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया गया। ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के मामले में दोषी को 5 साल तक की सजा व 10 हजार रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। – संगम, थाना प्रभारी, आर.पी.एफ., सोनीपत।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026
नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी मामले का खुलासा: सोनीपत का बाइक चोर काबू

नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी मामले का खुलासा: बाइक चोर काबू

July 19, 2026
उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

July 18, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer